Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8a5b4639aac4b5960ea494","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:43 PM, 23-Aug-2026
Bihar News: तीन माह से लापता कारोबारी दंपती की हत्या का खुलासा, संपत्ति विवाद में सगे भाई ने रची साजिश!
मुजफ्फरपुर में 19 मई से लापता लैपटॉप कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने संपत्ति विवाद में हत्या के आरोप में कारोबारी के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। रविवार को अहियापुर के मुरादपुर इलाके से दंपती के शव के अवशेष बरामद किए गए। और पढ़ें10:33 PM, 23-Aug-2026
Bihar: मदरसा पंजीकरण पर उठे सवाल, भारतीय छात्रों की संख्या के दावे की भी होगी जांच; जानें क्यों बढ़ी हलचल?
भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में स्थित दारुल उलूम अलसफा मदरसा प्रशासनिक जांच के दायरे में है। नेपाल प्रशासन ने मदरसे के पंजीकरण, संचालन की अनुमति, शिक्षकों-विद्यार्थियों के रिकॉर्ड और वित्तीय गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
10:23 PM, 23-Aug-2026
Bihar: सुल्तानगंज में ड्रोन शो, CM सम्राट चौधरी बोले- आस्था, एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक है श्रावणी मेला
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला करोड़ों लोगों की आस्था, एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुल्तानगंज ब्रिज नवंबर 2027 में चालू होगा, जबकि विक्रमशिला पुल की मरम्मत का काम 15 दिन बाद फिर शुरू किया जाएगा। और पढ़ें08:40 PM, 23-Aug-2026
Bihar: पेपर लीक से हेरफेर तक, परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधार के लिए सीएम का बड़ा फैसला; अधिसूचना जारी
परीक्षा विवाद के बीच बिहार में परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच सदस्यीय विशेष समिति के गठन की अधिसूचना जारी की है। समिति तीन महीने में सरकार को अपनी अनुशंसाएं देगी और प्रश्न-पत्र लीक, नकल, हेराफेरी के साथ AI, डिजिटल तकनीक, साइबर सुरक्षा और CCTV निगरानी जैसे पहलुओं की समीक्षा करेगी। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें08:00 PM, 23-Aug-2026
Bihar News: 28 साल बाद बदलेगी तस्वीर, बस्कु बिगहा स्कूल के लिए 30 डिसमिल जमीन मिली; 48 लाख से बनेगा भवन
गयाजी के बस्कु बिगहा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जल्द अपना भवन मिलेगा। 28 वर्षों से मंदिर परिसर में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए 30 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है। शिक्षा विभाग 48 लाख रुपये की लागत से नया स्कूल भवन बनाएगा। और पढ़ें07:26 PM, 23-Aug-2026
Bihar: गयाजी जंक्शन पर 10.03 लाख रुपये नकद के साथ युवक हिरासत में, नहीं दिखाया दस्तावेज; आयकर विभाग को सौंपा
गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक व्यक्ति को 10.03 लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बैग से नकदी बरामद हुई, लेकिन पूछताछ में वह इसके संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:08 PM, 23-Aug-2026
Bihar News: बिहार में लोजपा विधायक अमित रानू के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद में भाई की भूमिका की जांच
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़ने के मामले में पुलिस ने लोजपा (रामविलास) विधायक अमित कुमार रानू के आवास पर छापेमारी की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम ने सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और पढ़ें06:40 PM, 23-Aug-2026
Bihar: गयाजी में राहुल गांधी पर बरसे विजय सिन्हा, बोले- बिना संघर्ष बड़े पद पाने वाले नहीं समझते जमीनी हकीकत
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गयाजी में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष और कर्म के बड़े पद पाने वाले नेता समाज की जमीनी हकीकत को समझने में असफल रहते हैं। सिन्हा ने तुष्टिकरण की राजनीति पर निशाना साधते हुए समाज को जोड़ने की जरूरत बताई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें06:29 PM, 23-Aug-2026
Bihar News: ट्रक की चपेट में आने से 10 साल के हिमांशु की मौत, दो बहनें घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की
पूर्वी चंपारण के चकिया में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों बहनें घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया-केसरिया मुख्य सड़क पर टायर जलाकर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रखा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें06:02 PM, 23-Aug-2026