फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:35 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.80 मीटर नीचे; तटवर्ती इलाकों में बढ़ी बाढ़ की आशंका

समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से महज 1.80 मीटर नीचे पहुंच गया है। बाया नदी और निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी, मरम्मत और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

और पढ़ें
08:41 PM, 26-Jul-2026

Bihar: मधुबनी में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग में एक को गोली लगी; पांच गिरफ्तार

मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें
विज्ञापन
08:35 PM, 26-Jul-2026

Bihar Crime: मोतिहारी के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद गिरफ्तारी

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी में छात्राओं ने एक शिक्षक पर अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर लखौरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
07:28 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार

Bihar Politics: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

और पढ़ें
07:04 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: कारगिल के रणबांकुरों को बिहार रेजीमेंट का सलाम, सैनिकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वीर स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया, दो मिनट का मौन रखा गया और सैनिकों ने राष्ट्रसेवा व शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

और पढ़ें
06:58 PM, 26-Jul-2026

Bihar: गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर पुलिस ने चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और उसके सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस हथियार की फॉरेंसिक जांच कराकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:55 PM, 26-Jul-2026

Bihar: मासूम बेटे के बयान से खुला पिता की हत्या का राज, पत्नी समेत पांच हिरासत में; जानें पूरा मामला

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में युवक राजेंद्र यादव की हत्या का मामला सामने आया। मासूम बेटे के बयान से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। पत्नी समेत पांच रिश्तेदार हिरासत में हैं। शव नदी से बरामद हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
06:48 PM, 26-Jul-2026

Bihar: कारगिल विजय दिवस पर शहीद बिशुनी राय को श्रद्धांजलि, एथलेटिक्स और पौधरोपण से किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर मकेर के राजेंद्र विद्या मंदिर में पूर्व छात्र शहीद बिशुनी राय को श्रद्धांजलि दी गई। एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पौधरोपण और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। और पढ़ें
06:43 PM, 26-Jul-2026

Bihar: प्रभाकर सिंह हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर और लाइनर गिरफ्तार; 3.50 लाख की सुपारी लेकर की थी हत्या

मुजफ्फरपुर में रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य शूटर सत्यम कुमार सिंह और लाइनर डब्लू कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में जमीन के रुपये के विवाद में 3.50 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराए जाने का खुलासा हुआ। और पढ़ें
06:38 PM, 26-Jul-2026

Bihar Crime: पुरानी रंजिश में एक परिवार पर हमला, चार घायल; मां-बेटे की हालत गंभीर

मुंगेर के अहरा पाटम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया गया। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें मां और बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed