फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Shocking Crime: Wife and In-Laws Strangle Man with Iron Chain, Body Dumped in River Wrapped in Sacks

Bihar: मासूम बेटे के बयान से खुला पिता की हत्या का राज, पत्नी समेत पांच हिरासत में; जानें पूरा मामला

Sun, 26 Jul 2026 06:55 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 06:55 PM IST
सार

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में युवक राजेंद्र यादव की हत्या का मामला सामने आया। मासूम बेटे के बयान से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। पत्नी समेत पांच रिश्तेदार हिरासत में हैं। शव नदी से बरामद हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Purnia Shocking Crime: Wife and In-Laws Strangle Man with Iron Chain, Body Dumped in River Wrapped in Sacks
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के चिकनी डुमरिया नर्सरी टोला में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के काझा बनियापट्टी निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार देर रात स्थानीय नदी से बोरे में बंद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस और परिजनों के अनुसार, मामले का खुलासा मृतक के मासूम बेटे के बयान से हुआ। पिता के अचानक लापता होने के बाद बच्चे ने घर में हुई घटनाओं और मां तथा ननिहाल पक्ष के लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सरसी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन

मृतक के भाई का आरोप है कि राजेंद्र यादव की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से कथित प्रेम संबंध था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर राजेंद्र की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि गुरुवार को लोहे की जंजीर से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  '27 साल सिर्फ भाषण और खोखले वादे', शहीद विशुनी राय के परिजनों का छलका दर्द, आज भी अधूरी हैं घोषणाएं

आरोप है कि हत्या के बाद शव को एक बोरे में बंद किया गया। शव को नदी में डुबाने के लिए दूसरे बोरे में मिट्टी भरकर दोनों को बांध दिया गया और नदी में फेंक दिया गया, ताकि शव बह जाए या पानी में दबा रहे। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल फोन कोसी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में फेंक दिया गया, जिससे यह लगे कि वह कहीं बाहर चला गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साला और साढ़ू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने क्षेत्र के एक जिला परिषद सदस्य पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

सरसी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed