Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
Bihar News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.80 मीटर नीचे; तटवर्ती इलाकों में बढ़ी बाढ़ की आशंका
समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से महज 1.80 मीटर नीचे पहुंच गया है। बाया नदी और निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी, मरम्मत और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
और पढ़ेंBihar: मधुबनी में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग में एक को गोली लगी; पांच गिरफ्तार
मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।
और पढ़ेंBihar Crime: मोतिहारी के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद गिरफ्तारी
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी में छात्राओं ने एक शिक्षक पर अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर लखौरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। और पढ़ेंBihar News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
Bihar Politics: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
और पढ़ेंBihar News: कारगिल के रणबांकुरों को बिहार रेजीमेंट का सलाम, सैनिकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वीर स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया, दो मिनट का मौन रखा गया और सैनिकों ने राष्ट्रसेवा व शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
और पढ़ेंBihar: गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई
समस्तीपुर पुलिस ने चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और उसके सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस हथियार की फॉरेंसिक जांच कराकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Bihar: मासूम बेटे के बयान से खुला पिता की हत्या का राज, पत्नी समेत पांच हिरासत में; जानें पूरा मामला
पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में युवक राजेंद्र यादव की हत्या का मामला सामने आया। मासूम बेटे के बयान से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। पत्नी समेत पांच रिश्तेदार हिरासत में हैं। शव नदी से बरामद हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।