फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 21 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:26 PM, 21-May-2026

Bihar News : जब मंच पर आमने-सामने आए सीएम सम्राट और तेजस्वी, एक ही दल वाले बयान से राजनीतिक हलचल तेज

Bihar : विधान परिषद में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसने सबको हैरान कर दिया। सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कुछ पल की मुलाक़ात ने एक नई चर्चा को छेड़ दिया है।  और पढ़ें
10:44 PM, 21-May-2026

Bihar: दो समूहों के बीच तनाव, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप; क्रिकेट के दौरान भिड़ंत, महिला से दुर्व्यवहार

Bihar: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के युवकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला से दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा है।   और पढ़ें
विज्ञापन
10:11 PM, 21-May-2026

Bihar: 12 घंटे में बड़ा ऑपरेशन! भागलपुर पुलिस ने लापता 5 लड़कियों को पटना से किया बरामद

Bihar: भागलपुर पुलिस ने नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच लड़कियों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया था।   और पढ़ें
10:10 PM, 21-May-2026

School Time : पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद; अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय

Bihar : पटना में भीषण गर्मी है, जिसकी मार हर कोई सह रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ हो रही है। प्रचंड गर्मी और उमस की वजह से कई स्कूल तो बंद कर दिए हैं लेकिन कई स्कूल अब भी खुले हुए हैं। अब पटना के डीएम ने नया आदेश जारी किया है।   और पढ़ें
09:21 PM, 21-May-2026

Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच घायल, गांव में पसरा मातम

Bihar: मधेपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग बारिश से बचने के लिए बासा में शरण लिए हुए थे, तभी वज्रपात हो गया। मृतकों में 14 वर्षीय पिंटू राम और 20 वर्षीय रंजीत राम शामिल हैं।   और पढ़ें
09:14 PM, 21-May-2026

Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

 Bihar : निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत डेटा एंट्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने पदाधिकारी के नाम पर रिश्वत की मांग करते थे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:43 PM, 21-May-2026

Bihar: नदी में मस्ती बनी मौत! मुजफ्फरपुर में नहाने गए 3 दोस्तों में एक की डूबकर मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित आथर घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 21 वर्षीय विशाल पंडित की मौत हो गई।   और पढ़ें
08:37 PM, 21-May-2026

Bihar: यूपीएससी CSE प्रीलिम्स पास करने पर मिलते हैं एक लाख रुपये, क्या बिहार सरकार की ये योजना जानते हैं आप?

Bihar: बिहार सरकार अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर 30 हजार से 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देती है। योजना का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा।
  और पढ़ें
08:24 PM, 21-May-2026

Bihar: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे थे किसान, तभी मौत बनकर गिरी बिजली, एक की मौत, चार झुलसे

Bihar: बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक बदले मौसम के बीच किसान बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, तभी वज्रपात हो गया।  और पढ़ें
07:59 PM, 21-May-2026

Bihar: मम्मी अब वापस नहीं आएंगी क्या? मासूमों के सवाल ने सबको रुलाया; जल्लाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar: सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान पति द्वारा चलती बाइक से पत्नी को धक्का देने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय इशरत जहां की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि 9 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को सड़क पर तड़पते देखा और अब वह मां को इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed