फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three friends went to bath in budhi gandak river one died two safely recoved Muzaffarpur Bihar

Bihar: नदी में मस्ती बनी मौत! मुजफ्फरपुर में नहाने गए 3 दोस्तों में एक की डूबकर मौत

Thu, 21 May 2026 08:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 08:43 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित आथर घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 21 वर्षीय विशाल पंडित की मौत हो गई।  

विज्ञापन
three friends went to bath in budhi gandak river one died two safely recoved Muzaffarpur Bihar
नहाने गए तीन दोस्त डूबे एक की मौत

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के विशुनपुर जगदीश उर्फ आथर घाट पर नहाने गए तीन दोस्त बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए। किशोरों के नदी में डूबने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


मनियारी से घूमने आए थे तीनों दोस्त
बताया गया कि मनियारी थाना क्षेत्र से तीन युवक आथर घाट पर नहाने आए थे। इनमें दो की जान बच गई, जबकि एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


वैशाली के युवक की हुई मौत
मृतक की पहचान वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रिक्खर गांव निवासी संजय पंडित के 21 वर्षीय पुत्र विशाल पंडित के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक युवक अपने ननिहाल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में बने गहरे गड्ढे में डूबा युवक
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुसहरी थाना क्षेत्र के आथर घाट पर तीन दोस्त स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान बूढ़ी गंडक नदी में बने पुल के खंभे के पास गहरे गड्ढे में चले जाने से विशाल पंडित डूब गया। घटना के बाद स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।


पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में युवक को पीएचसी मुसहरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
मृतक के नाना रामानंदन पंडित, निवासी हरिशंकर मनियारी, ने मुसहरी थाने में लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ वापस ले गए। उन्होंने बताया कि विशाल पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल में रह रहा था और दोस्तों के साथ नहाने गया था। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed