{"_id":"6a0f28657a71608a970c5b4e","slug":"vigilance-department-arrested-data-entry-operator-extorting-bribe-name-of-cdpo-patna-bihar-police-bihar-news-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार
Thu, 21 May 2026 09:14 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 21 May 2026 09:14 PM IST
सार
Bihar : निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत डेटा एंट्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने पदाधिकारी के नाम पर रिश्वत की मांग करते थे।
विज्ञापन
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में छापेमारी कर डेटा एंट्री को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना जिले के नौबतपुर में की गई है, जहां से टीम ने डेटा एंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार को 37,100 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके अपने कार्यालय कक्ष से ही दबोचा गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-PM Modi : विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा?
विज्ञापन
सीडीपीओ मैडम के लिए 25 फीसदी और खुद के लिए 1फीसदी कमीशन की थी मांग
यह कार्रवाई नौबतपुर कार्यालय में तैनात महिला पर्यवेक्षिका सुशीला कुमारी की शिकायत पर की गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी संतोष कुमार सुशीला कुमारी को आवंटित 17 आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषाहार और अंडा राशि को पास करने के बदले घूस की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी प्रति केंद्र लगभग 10,000 से 14,000 रुपए की मांग करता था। आरोपी ने कुल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा सीडीपीओ मैडम के लिए और 1 प्रतिशत हिस्सा खुद के लिए बतौर रिश्वत वसूल कर देने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bridge News: बिहार में अब नए-नए इस रास्ते पर आवाजाही बंद; क्रैक के डर से कहां किया गया ऐसा?
डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में बिछाया गया जाल
शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले की जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया। जांच में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलते ही 18 मई 2026 को निगरानी थाना में कांड संख्या-059/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया।सुनियोजित तरीके से जैसे ही सुशीला कुमारी से आरोपी संतोष कुमार ने रिश्वत के 37,100 रुपये पकड़े, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पटना स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।