फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur Police Recover Five Missing Girls Within 12 Hours Process for Safe Return Begins Bihar

Bihar: 12 घंटे में बड़ा ऑपरेशन! भागलपुर पुलिस ने लापता 5 लड़कियों को पटना से किया बरामद

Thu, 21 May 2026 10:11 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 10:11 PM IST
सार

Bihar: भागलपुर पुलिस ने नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच लड़कियों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया था।  

विज्ञापन
Bhagalpur Police Recover Five Missing Girls Within 12 Hours Process for Safe Return Begins Bihar
घटना की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : भागलपुर पुलिस एक्स पोस्ट

विस्तार

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन


छह विशेष टीमों का किया गया गठन
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छह विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम में नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, जीरोमाइल, विश्वविद्यालय और कोतवाली थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चला जांच अभियान
पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद पटना जीआरपी की मदद से सभी लड़कियों को बरामद कर लिया गया।

सिटी एसपी ने दी जानकारी
भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पांचों लड़कियों को सकुशल वापस लाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं केस के अनुसंधानकर्ता को पटना भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: नदी में मस्ती बनी मौत! मुजफ्फरपुर में नहाने गए 3 दोस्तों में एक की डूबकर मौत

प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा जाएगा
उन्होंने कहा कि समुचित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed