Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: पति को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, विरोध करने पर विवाहिता को बेल्ट से पीटा
पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने गांव के युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी तीन वर्षों से पति को मारने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था।
और पढ़ेंBihar: मां का छूटा साथ, पिता कमाने गए बेंगलुरु, अब फंदे से झूलती मिली 15 साल की ‘नाजुक’; गांव में पसरा मातम
लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 15 वर्षीय नाजुक कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बचपन में मां को खो चुकी किशोरी को पिता के दोस्त ने पाला था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। और पढ़ेंBihar: ज्योति मांझी हमले के बाद वायरल वीडियो से बढ़ा बवाल, युवक ने जीतन राम मांझी और पुलिस को दी खुली चुनौती
गया में विधायक ज्योति मांझी पर कथित हमले के बाद एक धमकी भरा वीडियो वायरल होने से राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वीडियो में युवक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।
और पढ़ेंBihar Politics: ‘सीएम बदले, हालात नहीं’, दरभंगा में प्रशांत किशोर का हमला; बोले- 25 एकड़ बंगला भी पड़ रहा कम
दरभंगा में प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ सीएम और मंत्रियों के चेहरे बदले हैं, हालात नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं।
और पढ़ेंBihar: मकई सुखाने को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने किसान को घेरकर चाकू से गोदा; मौके पर हुई दर्दनाक मौत
पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मकई सुखाने को लेकर हुए विवाद में किसान मनोज मंडल की चाकू और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ेंBihar: बंगाल की करोड़ों की ज्वेलरी डकैती का भंडाफोड़, STF ने दो बदमाश दबोचे; भारी मात्रा में गहने बरामद
मुर्शिदाबाद के सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में STF और पश्चिम बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
और पढ़ें
Bihar Police Constable Recruitment 2026 : सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित, 14 जून से शुरू होंगे एग्जाम
Bihar Police Constable Exam : सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र कैसे मिलेंगे। फिर परीक्षा का समय से लेकर सबकुछ बताया गया है। और पढ़ेंBihar: उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 105 सिलेंडर जब्त; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
औरंगाबाद में उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने छापेमारी कर 105 गैस सिलेंडर, 90 पासबुक और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। मामले में आरोपी विकास कुमार सिंह फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।
और पढ़ेंBihar: डीएम के नाम पर साइबर ठगी! वियतनाम नंबर से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने डीएम सुब्रत कुमार सेन के नाम और फोटो से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बना लिया। वियतनाम नंबर से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे थे। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से ओटीपी, बैंक डिटेल और पैसों से जुड़े मैसेज पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।
और पढ़ेंBihar: खेलते-खेलते पसरा मातम, जर्जर सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से गिरे तीन मासूम; बच्ची की दम घुटने से मौत
सहरसा के सलखुआ में खेलते समय तीन बच्चे जर्जर सेप्टिक टैंक में गिर गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन चार वर्षीय स्वीटी कुमारी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें