फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics CM Changed, Situation Didn't,' Prashant Kishor Attacks Nitish Kumar in Darbhanga

Bihar Politics: ‘सीएम बदले, हालात नहीं’, दरभंगा में प्रशांत किशोर का हमला; बोले- 25 एकड़ बंगला भी पड़ रहा कम

Wed, 20 May 2026 10:19 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 10:19 PM IST
सार

दरभंगा में प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ सीएम और मंत्रियों के चेहरे बदले हैं, हालात नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics CM Changed, Situation Didn't,' Prashant Kishor Attacks Nitish Kumar in Darbhanga
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ मुख्यमंत्री और मंत्रियों के चेहरे बदले हैं, लेकिन बिहार की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। रोजगार, पलायन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड नेहरू स्टेडियम में आयोजित जन सुराज की बैठक में जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए सरकार के गठन को छह महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान बिहार की जनता को कोई ठोस राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


केवल सत्ता के चेहरे बदले गए हैं
प्रशांत किशोर ने कहा कि 20 नवंबर को सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था और उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि छह महीने तक सरकार के कामकाज को देखने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। अब छह महीने पूरे होने पर यह साफ हो गया है कि केवल सत्ता के चेहरे बदले गए हैं, व्यवस्था नहीं। मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य के मुख्यमंत्री का आवास देश के सबसे बड़े सरकारी आवासों में शामिल है। पहले से विशाल एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में अब देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास को भी जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के युवा छोटे कमरों में रहने को मजबूर
प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जहां बिहार के करोड़ों युवा 10-12 हजार रुपये कमाने के लिए दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे राज्यों में छोटे-छोटे कमरों में चार-पांच लोगों के साथ रहने को मजबूर हैं, वहीं मुख्यमंत्री के लिए 25 एकड़ का बंगला भी कम पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम तेज, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी ने बोला हमला


प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि लोग जाति और धर्म के आधार पर वोट देंगे, तो उन्हें विकास और रोजगार नहीं मिलेगा। उन्होंने पलायन के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय जो चेहरे बड़े-बड़े वादे कर रहे थे, वे अब गायब हैं, लेकिन बिहार से बाहर जाने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अब पटना के बिहटा स्थित जन सुराज के नव निर्माण आश्रम में रहने लगे हैं और वहीं से आंदोलन और संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे। उनका दावा था कि बिहार में वास्तविक बदलाव होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक के दौरान जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भी राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर चिंता जताई। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को केवल राजनीतिक नारों से नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन से बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed