10:54 PM, 19-May-2026
Bihar News: प्रेम विवाह की रंजिश में खून से लाल हुआ घर! सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या; गांव में दहशत
मुंगेर के दरियापुर गांव में घर में सो रहे युवक नीतीश कुमार की हथौड़े और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने प्रेम विवाह की रंजिश में हमला होने का आरोप लगाया है। आशंका है कि हमलावर उसके भाई को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन पहचान की गलती में वारदात हो गई।
और पढ़ें
10:46 PM, 19-May-2026
Bihar: नबीनगर ताप विद्युत परियोजना बनेगी देश की दूसरी सबसे बड़ी बिजली परियोजना, 4380 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य
औरंगाबाद के नबीनगर ताप विद्युत परियोजना का दूसरा चरण 2030 तक पूरा होगा। इसके बाद बिजली उत्पादन क्षमता 4380 मेगावाट पहुंच जाएगी और यह देश की दूसरी सबसे बड़ी ताप विद्युत परियोजना बन जाएगी। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
और पढ़ें
10:33 PM, 19-May-2026
Bihar: एक्सीडेंट या साजिश? शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने कहा- दहेज के लिए ली जान
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता की मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
10:09 PM, 19-May-2026
Bihar: कांप रहा डुमरिया घाट पुल! 110 टन की क्षमता पर गुजरा 210 टन का ट्रक, अब टूटे पुर्जों के सहारे टिका सफर
मोतिहारी के डुमरिया घाट पुल में स्प्रिंग और नट-बोल्ट टूटने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। क्षमता से दोगुना वजन गुजरने के बाद पुल की स्थिति बिगड़ी। नए पुल का निर्माण वर्षों से अधूरा है, जबकि एनएचआई ने सुरक्षा कदम तेज करने की बात कही है।
और पढ़ें
10:01 PM, 19-May-2026
Bihar: निशांत कुमार और मैथिली के बाद जदयू नेता का AI फोटो वायरल, राजद विधायक ने क्यों करवाई प्राथमिक दर्ज?
Bihar : निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर के बाद अब जदयू नेता का एआई जेनरेटेड फोटो वायरल हो रहा है। इसको लेकर जदयू विधायक ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। साथ ही इसी मामले में राजद विधायक ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
और पढ़ें
09:38 PM, 19-May-2026
Bihar: दोस्तों की बेरहमी से पिटाई के बाद युवक की मौत, अस्पताल पर शव रोकने का आरोप; बिल को लेकर घंटों हंगामा
दरभंगा में शादी समारोह के दौरान दोस्तों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर साढ़े तीन लाख रुपये के बिल के लिए शव घंटों रोकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
09:19 PM, 19-May-2026
Bihar News: ‘तेजस्वी को विकास नहीं दिख रहा, मोटा चश्मा लगाना पड़ेगा’; जेडीयू विधायक का बड़ा हमला
घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिहार का विकास नहीं दिख रहा। विधायक ने दावा किया कि जेडीयू में भविष्य की कमान निशांत कुमार संभालेंगे, जबकि सम्राट चौधरी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं।
और पढ़ें
09:07 PM, 19-May-2026
Bihar News: डीजे पर डांस को लेकर शादी में खूनी बवाल, बीच-बचाव करने गए युवक को मारी गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक कुंदन कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
09:06 PM, 19-May-2026
Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में बड़ी घटना टली, इकबाल हॉस्टल से जिंदा सुतली बम बरामद
Patna University : पटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे छात्रावास में जांच-पड़ताल की। छात्रों का कहना है कि कॉलेज और छात्रावास में बमबाजी कोई नई बात नहीं।
और पढ़ें
08:44 PM, 19-May-2026
Bihar News: नगर निकायों में फिर शुरू होगी सशक्त स्थायी समिति चुनाव प्रक्रिया, 26 से 31 मई तक होंगे निर्वाचन
नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की कि बिहार के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का लंबित चुनाव 26 से 31 मई 2026 के बीच कराया जाएगा। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें