फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar JDU MLA Takes Dig at Tejashwi Yadav, Says ‘He Needs Thick Glasses to See Development’

Bihar News: ‘तेजस्वी को विकास नहीं दिख रहा, मोटा चश्मा लगाना पड़ेगा’; जेडीयू विधायक का बड़ा हमला

Tue, 19 May 2026 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:19 PM IST
सार

घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिहार का विकास नहीं दिख रहा। विधायक ने दावा किया कि जेडीयू में भविष्य की कमान निशांत कुमार संभालेंगे, जबकि सम्राट चौधरी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं।

विज्ञापन
Bihar JDU MLA Takes Dig at Tejashwi Yadav, Says ‘He Needs Thick Glasses to See Development’
घोसी विधायक ऋतुराज कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जहानाबाद के घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है और जेडीयू में भविष्य की कमान निशांत कुमार संभालेंगे।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव पर जेडीयू विधायक का तीखा हमला
ऋतुराज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिहार में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि शायद अब तेजस्वी यादव की आंखों का पावर बढ़ गया है और उन्हें सच देखने के लिए मोटा चश्मा लगाने की जरूरत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष केवल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


घोसी में विकास कार्यों का किया जिक्र
ऋतुराज कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र घोसी में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने केवल छह महीने के भीतर क्षेत्र में टीओपी का निर्माण करवा दिया। उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दो नए टीओपी बनाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के दावे पर दिया जवाब
बंधुगंज में टीओपी निर्माण को लेकर पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू विधायक ने कहा कि केवल मुद्दा उठाना बड़ी बात नहीं होती, बल्कि उसे जमीन पर लागू करना असली काम होता है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से लोग इस मांग को उठाते रहे, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने छह महीने के अंदर इस योजना को पूरा कर उद्घाटन तक करवा दिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: नगर निकायों में फिर शुरू होगी सशक्त स्थायी समिति चुनाव प्रक्रिया, 26 से 31 मई तक होंगे निर्वाचन


‘निशांत होंगे नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी’
राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने सवाल पर रितुराज कुमार ने बड़ा बयान दिया। जब उनसे पूछा गया कि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार में से कौन नीतीश कुमार का असली उत्तराधिकारी होगा, तो उन्होंने साफ कहा कि जेडीयू में भविष्य की जिम्मेदारी निशांत कुमार के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं, लेकिन पार्टी के भीतर भविष्य की कमान निशांत कुमार संभालेंगे।

सम्राट चौधरी के नेतृत्व की तारीफ
विधायक ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है और उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है और आने वाले समय में इसका लाभ जनता को और बड़े स्तर पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed