फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar to Hold Standing Committee Elections in Urban Local Bodies from May 26 to 31, Poll Process Resumes

Bihar News: नगर निकायों में फिर शुरू होगी सशक्त स्थायी समिति चुनाव प्रक्रिया, 26 से 31 मई तक होंगे निर्वाचन

Tue, 19 May 2026 08:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 08:44 PM IST
सार

नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की कि बिहार के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का लंबित चुनाव 26 से 31 मई 2026 के बीच कराया जाएगा। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar to Hold Standing Committee Elections in Urban Local Bodies from May 26 to 31, Poll Process Resumes
मंत्री नीतीश मिश्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की है कि बिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के लंबित निर्वाचन अब 26 मई से 31 मई 2026 के बीच कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शहरी निकायों प्रशासनिक व्यव्था हो मजबूत
मंत्री ने बताया कि प्रत्येक जिले में संबंधित नगर निकायों के भीतर चुनाव प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्थानीय शहरी निकायों की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन


पहले स्थगित कर दी गई थी प्रक्रिया
मंत्री नीतीश मिश्रा ने जानकारी दी कि इससे पहले राज्य के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कराने का कार्यक्रम तय किया गया था। विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अपरिहार्य कारणों की वजह से निर्वाचन प्रक्रिया को बीच में स्थगित कर दिया गया था। सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि जिन नगर निकायों में 15 अप्रैल 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, वहां विधिसम्मत रूप से निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति अपना कार्य जारी रखेगी।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश
मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि अब सरकार ने स्थगित चुनाव प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


ये भी पढ़ें-  Bihar: नीतीश कुमार की खाली सीट नहीं लेना चाहेंगे निशांत कुमार! जून में बिहार की राजनीति कौन नए चेहरे लाएगी?

नगर निकायों के विकास को मिलेगी रफ्तार
मंत्री नीतीश मिश्रा ने विश्वास जताया कि सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद नगर निकायों में विकास कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे शहरी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और नगर निकायों में योजनाओं के संचालन, निगरानी तथा निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बेहतर प्रशासनिक ढांचा तैयार करना और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed