फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 13 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 13 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:39 PM, 13-May-2026

Bihar: गयाजी में पुलिस-जनता संवाद की नई पहल, हर महीने थानों में लगेगा लोक संवाद; सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

गयाजी में आईजी विकास वैभव ने हर महीने थानों में लोक संवाद संगोष्ठी शुरू करने की घोषणा की। पुलिस-पब्लिक संवाद में ट्रैफिक जाम, महिला सुरक्षा और अतिक्रमण प्रमुख मुद्दे रहे। जनता से सुझाव देने और समाधान में भागीदारी की अपील की गई।

और पढ़ें
08:51 PM, 13-May-2026

Bihar: खड़े ट्रक से टकराया टेम्पो, शादी में जा रहे 12 से अधिक लोग हुए घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर शादी में जा रहे टेम्पो की जब्त खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
08:42 PM, 13-May-2026

Bihar: 'सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें', CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक तेजी से पहुंचे। सभी विभाग एआई का उपयोग करें, जिससे पारदर्शिता बढ़े। बिहार की उपलब्धियों का प्रचार और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन करने पर भी जोर दिया गया।

और पढ़ें
08:36 PM, 13-May-2026

Bihar: पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों मारा, गांव में फैली दहशत

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया। घायलों का इलाज चल रहा है। 

और पढ़ें
08:25 PM, 13-May-2026

Bihar: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर, तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत; 12 से अधिक घायल

Crime: गया-पटना राष्ट्रीय मार्ग पर बेलागंज बाईपास के पास तेज रफ्तार हाइवा ने शादी से लौट रहे परिवार के ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया। और पढ़ें
08:19 PM, 13-May-2026

Bihar News: पीएम की ‘एक साल तक सोना मत खरीदिए’ अपील से सर्राफा बाजार ठंडा, मायूस हुए व्यापारी

प्रधानमंत्री की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद गयाजी के सर्राफा बाजार में मंदी छा गई है। ग्राहक घटने से कारोबार प्रभावित हुआ है, जिससे ज्वैलर्स, कारीगरों और कर्मचारियों की आजीविका को लेकर चिंता बढ़ी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 13-May-2026

Bihar: महुआ बाजार की जाम समस्या पर मंच से फूटा मंत्री का दर्द, बोले- अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द होगी कार्रवाई

वैशाली के पातेपुर विधायक व मंत्री लखेंद्र पासवान ने महुआ बाजार में लगने वाले भीषण जाम पर मंच से नाराजगी जताई। उन्होंने अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को कारण बताया और एसडीएम-डीएसपी के साथ बैठक कर जल्द समाधान निकालने की बात कही।

और पढ़ें
07:43 PM, 13-May-2026

Bihar: 1 जुलाई से मनरेगा के बदले लागू होगा वीबी-जी रामजी कानून, अब 125 दिन काम; ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह वीबी-जी रामजी कानून लागू होगा। इसमें ग्रामीण मजदूरों 125 दिन रोजगार की गारंटी, ऑनलाइन आवेदन सुविधा, समय पर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, डीबीटी भुगतान जल, कृषि व विकास कार्य प्राथमिकता मिलेगी।

और पढ़ें
07:34 PM, 13-May-2026

Bihar: महुआ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता, मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी

Bihar news : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर, चिराग के मंत्री को लोगों ने खड़ी खोटी सुनाई और पढ़ें
07:28 PM, 13-May-2026

CBSE Result: कपड़े की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी बनी टॉपर, गयाजी की माही ने 99.8% अंक लाकर रचा इतिहास

Education: गयाजी की माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर भारत के टॉप स्कोरर्स और पटना रीजन टॉपर्स में जगह बनाई। साधारण परिवार से आने वाली माही की सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed