फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident on Hajipur Muzaffarpur NH Over 12 People Injured accident news vaishali News

Bihar: खड़े ट्रक से टकराया टेम्पो, शादी में जा रहे 12 से अधिक लोग हुए घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 13 May 2026 08:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 08:51 PM IST
सार

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर शादी में जा रहे टेम्पो की जब्त खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident on Hajipur Muzaffarpur NH Over 12 People Injured accident news vaishali News
घायल सदर अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सराय थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेम्पो सवार एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुबारक गांव से हाजीपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह शादी अनिल शाह की पुत्री तुलसी कुमारी की थी, जो हाजीपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर में आयोजित होनी थी।

विज्ञापन

सभी लोग एक डाला टेम्पो पर सवार होकर हाजीपुर की ओर जा रहे थे, तभी सराय थाना के पास पहले से खड़ी एक जब्त ट्रक से टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार किसुन साह, सूरज कुमार, सुशील शाह, कैलाश शाह, आदित्य कुमार, देव कुमार, प्रकाश कुमार, लक्ष्य कुमार, आनंद कुमार सहित कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें', CM सम्राट चौधरी

घायलों में शामिल प्रकाश कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। वहीं किशन शाह ने कहा कि टेम्पो चालक ने बताया कि उसकी आंख में कुछ चला गया था, जिससे वह वाहन नियंत्रित नहीं कर सका।

सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed