फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 23 April 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:55 PM, 23-Apr-2026

Bihar: प्रेम प्रसंग में सनकी युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या; पूरे इलाके में दहशत

Bihar News: वैशाली के भगवानपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद को गोली मार ली। युवती अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। और पढ़ें
10:39 PM, 23-Apr-2026

Bihar: डीआरआई की बड़ी कार्रवाई; लौह अयस्क की आड़ में ले जा रहे थे 281 किलो गांजा, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 281 किलो गांजा जब्त किया। ट्रक चालक गिरफ्तार हुआ, जो उड़ीसा से वाराणसी जा रहा था। जांच में बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:06 PM, 23-Apr-2026

Bihar News : अशोक राजपथ डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, हालत गंभीर; PMCH में भर्ती

Bihar : पुल के नीचे काफी लोग जमा थे। हर किसी के चेहरे पर परेशानी थी। परेशानी अपनी नहीं बल्कि किसी की जान बचाने को लेकर थी। एक छात्रा ने अशोक राजपथ स्थित नवनिर्मित डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी। और पढ़ें
09:41 PM, 23-Apr-2026

Bihar: नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार; 96 किलो डोडा बरामद, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: औरंगाबाद में एनएच-19 पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 96.61 किलो डोडा के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। टेम्पो, स्कॉर्पियो और नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
09:06 PM, 23-Apr-2026

Bihar : बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदकर किया घायल, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग का है मामला

Bihar : बीच सड़क पर दो बदमाशों ने अचानक युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला करने लगे। देखते ही देखते युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुए इस हमले से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। और पढ़ें
08:58 PM, 23-Apr-2026

Bihar: चचेरे भाई की साली को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा, नाबालिग को बेसहारा छोड़ फरार; गांव में आक्रोश

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में युवक पर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और छोड़कर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़िता गांव में न्याय की मांग कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:27 PM, 23-Apr-2026

Bihar News: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे

Bihar News: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें कई प्रमुख रूटों से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और भीड़ से राहत मिलेगी। और पढ़ें
07:54 PM, 23-Apr-2026

Bihar: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान और दुकान; विकास कार्य के लिए खाली कराई जमीन

Bihar News: दरभंगा के पंडासराय में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर कई पक्के मकान और दुकानों को हटाया। यह कार्रवाई एलीवेटेड सड़क और आरओबी निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए की गई। विरोध के बावजूद प्रशासन ने सख्ती से जमीन खाली कराई। और पढ़ें
07:33 PM, 23-Apr-2026

Bihar: मानसिक प्रताड़ना और 20 लाख की मांग से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, वीडियो से मचा हड़कंप

Bihar News: नालंदा के इस्लामपुर में 30 वर्षीय युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना और 20 लाख की मांग से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत से पहले वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
06:51 PM, 23-Apr-2026

Bihar: इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, वीरपुर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी; सुरक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी ने सुपौल के वीरपुर में इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा, बाढ़ तैयारियों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को सीमा पर सतर्कता बढ़ाने, गश्त तेज करने और योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed