Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"69c5c1a9674372bd200963e3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-03-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:14 PM, 27-Mar-2026
Ram Navami : रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम, मनोज तिवारी ने बांधा समां; अरुण गोविल भी रहे मौजूद
Bihar : बिहार में आज रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्री और विधायक मौजूद थे। ख़ास बात यह रही कि इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने समां बांध दिया। वहीं रामायण के राम अरुण गोविल भी मौजूद रहे। और पढ़ें10:10 PM, 27-Mar-2026
Bihar: हड़ताली राजस्व अधिकारियों पर सरकार सख्त, डिप्टी CM सिन्हा ने कहा- सेवाएं बाधित करना पूरी तरह अस्वीकार्य
बिहार में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व सेवा अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल से हर हाल में अंचलों में काम होगा और गैरहाजिर अधिकारियों की जगह अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। और पढ़ें
विज्ञापन
09:56 PM, 27-Mar-2026
Bihar: मंदिर से लौट रही युवतियों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत; दूसरी की हालत नाजुक उपचार जारी
रामनवमी के दिन छपरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो चचेरी बहनों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें09:27 PM, 27-Mar-2026
Bihar Politics: 'आइए, महागठबंधन के साथ फिर बनाइए सरकार', CM नीतीश को लेकर विधायक आईपी गुप्ता ने ये क्यों कहा?
जमुई में विधायक आईपी गुप्ता ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का खुला न्योता दिया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर नीतीश चाहें तो बिना शर्त समर्थन देकर उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। और पढ़ें08:57 PM, 27-Mar-2026
Bihar: 26 हाथियों के झुंड का सफल प्रबंधन, एक माह तक चला अभियान; बिना क्षति के सुरक्षित झारखंड भेजा गया
जमुई वन प्रमंडल की सतर्कता और समन्वित प्रयासों से जिले में भटके 26 हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से झारखंड के जंगलों में वापस भेज दिया गया। करीब एक महीने तक चले इस अभियान में न तो किसी मानव को नुकसान हुआ और न ही किसी हाथी को। और पढ़ें08:49 PM, 27-Mar-2026
LPG सिलिंडर मारकर पत्नी की हत्या: 23 को घर आया जीजा, 24 को मिली गुंजन की लाश; 26 को हत्यारा पति गिरफ्तार
मकान मालिक रामबिलास ने अपनी शिकायत में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुनील ने 20 मार्च को उनसे कमरा किराए पर लिया था। सुनील का जीजा जीवन भी उस कमरे में रहता था। जीवन के कहने पर ही रामबिलास ने सुनील को कमरा दिया था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 27-Mar-2026
Bihar News : स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में शख्स का किया अपहरण, अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर एक व्यक्ति का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें07:32 PM, 27-Mar-2026
Bihar News रामनवमी पर दर्दनाक हादसा, गंगा में स्नान के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत; गांव में शोक की लहर
वैशाली जिले के राघोपुर में रामनवमी के दौरान गंगा स्नान करते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। और पढ़ें06:58 PM, 27-Mar-2026
Bihar News: बिहार के इस गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत, बेटे व परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप; क्या है कहानी
जमुई जिले के असरहुआ गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बेटे और परिजनों पर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें06:38 PM, 27-Mar-2026