फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Criminals Abduct Man from Moving Car on Hajipur Muzaffarpur NH vaishali News bihar police

Bihar News : स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में शख्स का किया अपहरण, अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 27 Mar 2026 08:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 08:00 PM IST
सार

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर एक व्यक्ति का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News Criminals Abduct Man from Moving Car on Hajipur Muzaffarpur NH vaishali News bihar police
पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करती हुई।

विस्तार

बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे (एनएच) पर एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक कर रोका और फिर उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर इलाके की बताई जा रही है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर कार से जा रहा था। इसी दौरान सुनसान जगह का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह घटना पैसों के लेन-देन के विवाद से जुड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार बदमाश व्यक्ति को सराय से मुजफ्फरपुर की ओर ले गए हैं।


ये भी पढ़ें- Bihar Crime: चाचा ने की एक ही परिवार के तीन बच्चों की निर्मम हत्या, खुद पर भी किया हमला, मचा कोहराम

पुलिस को जो कार बरामद हुई है, वह सोनबरसा निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि अपहृत व्यक्ति पैसों का लेन-देन करता था और पिछले कुछ दिनों से उसका विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपहृत व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और मामले के खुलासे के प्रयास जारी हैं।

इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंसूरपुर में एक व्यक्ति को कार से उतारकर कुछ लोग दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed