Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar News: बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों पर आधी रात कार्रवाई, 400 से अधिक हिरासत में
Bihar News: बेगूसराय में ज्वाइनिंग की मांग को लेकर समाहरणालय पर आमरण अनशन कर रहे 400 से अधिक चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशासन ने देर रात हिरासत में ले लिया। तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल के बाद की गई इस कार्रवाई के दौरान अभ्यर्थियों को बस से हर्ल ग्राउंड ले जाया गया। और पढ़ेंBihar News: चंद्र ग्रहण पड़ा भारी, एक ही जगह छह बच्चों की डूबकर मौत, DM ने किया मुआवजे का एलान
Bihar: पूर्वी चंपारण के लोहरगांवा गांव में ग्रहण के बाद नहाने गए छह बच्चों की चंवर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्चे को बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और सभी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें2026 Holi : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली, कहा- आज भाषण नहीं गाना सुनने का दिन
Bihar : कार्यकर्ता और नेताओं ने जब यह कहा कि आईए अपने कार्यकर्ताओं को एक संदेश दीजिए। नेता ने कहा कि आज भाषण का नहीं बल्कि होली गीत सुनने का दिन है, इसलिए आज होली के रंग में डूब जाईए। यह बात पटना आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कही। और पढ़ेंBihar News: किशनगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Bihar News: जिले के पोठिया-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर फटीपोखर तालाब के पास तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ेंPappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बीमार, डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा; किस तरह की परेशानी आई?
पैतृक गांव खुर्दा में मौजूद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। हाल ही में लगातार राजनीतिक गतिविधियों और होली मिलन समारोह में व्यस्त रहने के बाद उनकी सेहत प्रभावित हुई बताई जा रही है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार की बात कही गई है। और पढ़ेंHoli 2026 : भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने होली पर कर दिया ऐसा कांड, हो गया वायरल; जानिए, कहां मचा बवाल
पूर्णिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में जिलाध्यक्ष पर एक महिला नेत्री के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगा है, जिससे पार्टी के भीतर ही नाराजगी बढ़ गई है। वरिष्ठ नेताओं ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें
Bihar News: होली खेली तो होगी अनहोनी! मुंगेर के इस गांव में 400 साल से रंग पर पाबंदी
Bihar News: मुंगेर जिले के सजुआ पंचायत स्थित सती स्थान गांव में करीब 400 वर्षों से होली नहीं मनाई जाती। गांव में फागुन के महीने में कोई रंग-गुलाल या पकवान नहीं बनते, जबकि वैशाख में ‘विशुआ’ के दिन उत्सव मनाया जाता है। और पढ़ेंBihar News: थाने में ही भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो वायरल
रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल, सासाराम रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे।और पढ़ें
Bihar: ट्रेन में परिवार पर हमला, GRP थाने पहुंचा मामला? | Bihar News | GRP
Bihar: ट्रेन में परिवार पर हमला, GRP थाने पहुंचा मामला? | Bihar News | GRP और पढ़ेंBihar News: STF को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी दीपक गिरफ्तार, किराए के मकान से मिला हथियारों का जखीरा
Bihar News: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छिपे 25 हजार के इनामी कुख्यात दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 11 संगीन मामले दर्ज हैं और वह 7 मामलों में फरार चल रहा था।
और पढ़ें