फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Holi celebrations turn to mourning as six children drown in lake after eclipse in motihari Bihar

Bihar News: चंद्र ग्रहण पड़ा भारी, एक ही जगह छह बच्चों की डूबकर मौत, DM ने किया मुआवजे का एलान

Tue, 03 Mar 2026 09:06 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 09:06 PM IST
सार

Bihar: पूर्वी चंपारण के लोहरगांवा गांव में ग्रहण के बाद नहाने गए छह बच्चों की चंवर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्चे को बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और सभी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Holi celebrations turn to mourning as six children drown in lake after eclipse in motihari Bihar
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवा गांव में हृदयविदारक हादसे में चंवर में भरे पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम बकरी चराने निकली बच्चियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चियां रोज की तरह शाम करीब चार बजे घर से घास काटने और बकरियां चराने निकली थीं। इसके बाद वे नदी किनारे खेलने पहुंचीं और नहाने लगीं।

विज्ञापन


एक को बचाने में छह की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान प्रिंस नाम की एक बच्ची अचानक नदी के गहरे हिस्से में चली गई और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए साथ मौजूद बाकी पांच बच्चियां भी एक-एक कर पानी में कूद गईं, लेकिन नदी में बने गहरे गड्ढे और तेज धारा की वजह से वे खुद भी संतुलन खो बैठीं और सभी पानी में समा गईं।
विज्ञापन


किसी को संभलने का नहीं मिला मौका
ग्रामीणों के मुताबिक, खेलते-खेलते बच्चियां अनजाने में नदी के खतरनाक हिस्से तक पहुंच गई थीं। कुछ ही सेकंड में सभी पानी के अंदर गायब हो गईं और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। नदी किनारे मौजूद लोगों ने जब बच्चियों को डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तेज बहाव सभी को अपने साथ बहा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुजुर्ग ने क्या बताया?
मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग ग्रामीण ने बताया, 'हम लोग जितनी तेजी से दौड़ सकते थे, दौड़े, लेकिन नदी से किसी को नहीं बचा सके। सब कुछ पलभर में खत्म हो गया।' इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।


ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली, कहा- आज भाषण नहीं गाना सुनने का दिन

मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान
इस घटना की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मृत बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। डीएम ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed