{"_id":"69a6f8b64c06f78a7f076746","slug":"2026-holi-bjp-party-national-president-nitin-naveen-celebrated-holi-patna-bihar-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"2026 Holi : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली, कहा- आज भाषण नहीं गाना सुनने का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2026 Holi : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली, कहा- आज भाषण नहीं गाना सुनने का दिन
Tue, 03 Mar 2026 09:05 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:05 PM IST
सार
Bihar : कार्यकर्ता और नेताओं ने जब यह कहा कि आईए अपने कार्यकर्ताओं को एक संदेश दीजिए। नेता ने कहा कि आज भाषण का नहीं बल्कि होली गीत सुनने का दिन है, इसलिए आज होली के रंग में डूब जाईए। यह बात पटना आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कही।
विज्ञापन
नितिन नवीन के साथ सम्राट चौधरी, संजय सरावगी एवं अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचने के बाद पटना महानगर की ओर से बेली रोड स्थित चटखारा फ़ूड कोर्ट में आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लोगों ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज होली है इसलिए आज भाषण देने का नहीं, बल्कि गाने सुनने का दिन है। जैसे ही पटना में राम खेले होली गाना बजा, नितिन नवीन खुद को रोक नहीं पाए और तालियां बजाते हुए फूलों की वर्षा करने लगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Nitin Nabin: राज्यसभा जा रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में 5 खास बातें जानिए; कहां से शुरू हुआ था सफर?
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय मयूख, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता सहित कई नेता प्रदेश भाजपा और महानगर भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भी जमकर होली खेली और खुशियां मनाईं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा को दी अग्रिम बधाई
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की सभी पांच सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय न केवल समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से दिया गया सम्मान है बल्कि परिश्रम को दिया गया तरजीह भी है।
यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election: बिहार से राज्यसभा के उम्मीवार बनाए गए शिवेश कुमार को जानिए, भाजपा ने क्यों खेला दांव?
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के दोनों उम्मीदवारों तथा रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम और कुशवाहा का राज्यसभा पहुंचना उच्च सदन में बिहार की आवाज को और बुलंद करेगा, बल्कि सदन में बिहार को विकसित बनाने की गति को और बल देगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के इस निर्णय के लिए आभार जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को जीत की अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को भी जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ एनडीए को राज्यसभा में मिलेगा।