Bihar Flood Updates: इन 16 जिले के 12 लाख लोग झेल रहे त्रासदी, नेपाल में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी
{"_id":"66fcb07e292fc83b67086255","slug":"bihar-flood-two-lakh-people-of-16-districts-affected-by-flood-relief-package-muzaffarpur-darbhanga-kosi-2024-10-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood Updates: इन 16 जिले के 12 लाख लोग झेल रहे त्रासदी, नेपाल में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 02 Oct 2024 02:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:34 PM IST
खास बातें
Bihar News: मोदी सरकार ने बिहार को 656 करोड़ रुपये का बाढ़ राहत पैकेज दिया है। यह राहत मद की पहली किस्त है। वहीं सीतामढ़ी और दरभंगा में पानी से घिरे गांवों में वायु सेना की मदद से सूखे राशन के पैकेट गिराए गए है।
विज्ञापन
बिहार के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:29 PM, 02-Oct-2024
मंत्री नीरज बबलू ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच
बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू सहरसा के कोशी तटबंध के बाढ़ प्रभावित इलाके का बुधवार को दौरा करने पहुंचे। जहा उन्होंने बाढ़ राहत शिविर गंडोल में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्रीयो का वितरण किया। बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्रियों का वितरण किया गया है। मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बीच आज सूखा राशन के रूप में चुरा, शक़्कर, मोमबती, सलाई, बिस्किट, बच्चे का दूध पाउडर, दालमुट प्रत्येक परिवार के बीच दिए गए है। उन्होंने कहा कि आज से इसकी शुरुआत की गई है। जो तब तक बांटा जाएगा जब तक परिवार अपने घरों में लौट नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ है। किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। रेस्क्यू और राहत का कार्य लगातार जारी रहेगा।

01:48 PM, 02-Oct-2024
दो हजार फूड पैकेट हेलीकॉप्टर से गिराया गया
दरभंगा जिले में बाढ़ के पानी से घिरे इलाके में फंसे लोगों के लिए दरभंगा डीएम ने चारों प्रखंड के 39 स्थानों पर सामुदायिक किचेन चलवाकर खाने की व्यवस्था करवाई है। डीएम ने कहा कि दरभंगा के चार प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए है। उनकी सुविधा के लिए बांध पर जेनरेटर से बिजली की व्यवस्था की गई हैं जहां जेनरेटर से बिजली नहीं जा रही है। वहां बिजली के पोल पर सोलर लाइट लगवाया जा रहा है। वहीं बाढ़ग्रस्त इलाके में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से किरतपुर प्रखंड में दो हजार फूड पैकेट का ड्रॉपिंग करवाया गया है। वहीं अब कोई व्यक्ति को रेस्क्यू करने की आवश्यकता नहीं रह गई है।

11:44 AM, 02-Oct-2024
नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नेपाल में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल के सुनसरी जिलाधिकारी ने लेटर जारी कर कहा है कि अगले कुछ दिनों तक कोसी प्रदेश सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को नदी और उसके आसपास नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

10:39 AM, 02-Oct-2024
बाढ़ पर सियासत, तेजस्वी ने पूछा यह सवाल
बिहार में बाढ़ पर सियासत तेज हो गई है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कुसहा त्रासदी की याद दिला दी। इतनी नहीं तेजस्वी ने यहां तक पूछा दिया कि नीतीश जी आप पीएम मोदी से मिलने से हिचकते क्यों हैं? बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम से बात क्यों नहीं करते हैं। तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा कि 2008 में बिहार में आई बाढ़ को याद कीजिए। तब केंद्र में यूपीआई की सरकार थी। कांग्रेस के बाद केंद्र में दूसरी सबसे बड़ी और शक्तिशाली पार्टी राजद और उनके नेता केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद के आग्रह पर प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर बिहार आए थे।
09:08 AM, 02-Oct-2024
बाढ़ प्रभावित इलाके की तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर की जिलाधिकारी सतत् निगरानी करते रहें। आपदा प्रबंधन विभाग सतत् अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव संचालन, पॉलिथिन शीट्स, राहत सामग्री की उपलब्धता एवं उसका वितरण, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स/फूड पैकेट्स, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि की पूरी व्यवस्था रखें और लोगों को सभी प्रकार की राहत पहुँचायें। जिन क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, उन क्षेत्रों में फूड पैकेट्स और राहत सामग्री को वायुसेना की मदद से पीड़ित परिवारों तक एयर ड्रॉप कर पहुंचायी जाय।
07:56 AM, 02-Oct-2024