फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna city police murder firing case accused arrested weapons recovered

बिहार: पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के आरोपी को 24 घंटे तो गोलीबारी के आरोपी को 2 घंटे में पकड़ा

Sat, 24 Oct 2026 09:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 09:08 AM IST
सार

पटना सिटी में हत्या और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। सिटी पूर्वी की एसपी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि खाजेकलां थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौरान नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
patna city police murder firing case accused arrested weapons recovered
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना सिटी में हत्या और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर, जबकि गोलीबारी की घटना में महज दो घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने हथियार और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। सिटी पूर्वी की एसपी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों मामलों का खुलासा किया और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

विज्ञापन

विसर्जन के दौरान नाबालिग की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पहला मामला 21 अक्टूबर को खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा मोड़ के समीप का है। यहां विसर्जन के दौरान एक नाबालिग युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बड़ी पटन देवी मंदिर के पास युवक को मारी गोली, दो घंटे में गिरफ्तारी

दूसरी घटना आलमगंज थाना क्षेत्र में बड़ी पटन देवी मंदिर के समीप पटनेश्वरी कॉलोनी के पास हुई। यहां एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से एक हथियार, दो जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की हैं। शुरुआती जांच में गोलीबारी के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है।

दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

सिटी पूर्वी की एसपी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या और गोलीबारी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हथियारों की बरामदगी भी की गई है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed