Amit Shah Bihar Visit : अमित शाह बोले- अरे नीतीश बाबू, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने हो, उनका तो लिहाज करो
{"_id":"649d2ead712f8303660a3e16","slug":"amit-shah-in-bihar-today-news-live-rally-in-lakhisarai-munger-jdu-lalan-singh-lok-sabha-elections-2024-2023-06-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Bihar Visit : अमित शाह बोले- अरे नीतीश बाबू, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने हो, उनका तो लिहाज करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 29 Jun 2023 04:10 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:10 PM IST
खास बातें
Amit Shah Bihar Rally Live News in Hindi : गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार में विपक्षी एकता के लिए हुई बैठक के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। वह 1:20 में हेलिकॉप्टर से पटना उतरे। फिर लखीसराय के रवाना हो गए।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:01 PM, 29-Jun-2023
पूछा कि जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे क्या?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 20 साल से राहुल बाबा को लांचिंग किया जा रहा है। इस बार भी कांग्रेस ने पटना से राहुल गांधी को लाॅन्च किया। बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। 2024 में मोदीजी देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। अमित शाह ने पूछा कि जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे क्या? जो लोग सत्ता के लिए लालू-नीतीश के साथ जा रहे हैं, वह बिहार की चरमराती व्यवस्था देख लें। खराब मौसम में आने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें दंड देने का काम मुंगेर लोकसभा वालों को करना है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में मोदीजी को जिताओगे, 2025 में भाजपा को जिताओगे। सभी सीटें भाजपा को दिलाने की बात सोचकर मुट्ठी भींचिए और जोर से बोलिए भारत माता की।

03:53 PM, 29-Jun-2023
आतंकी हमले होने पर सोनिया-मनमोहन की सरकार चुप होकर बैठ जाती
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये नौ साल बेमिसाल रहा। पीएम नरेंद्र मोदी जहां जा रहे हैं, वहां मोदी-मोदी हो रहा। ये मोदी का सम्मान जो पूरे दुनिया भर में हो रहा है वह उनका या भाजपा का सम्मान नहीं हो रहा बल्कि आपका और पूरे देश की जनता का सम्मान हो रहा है। मुझे बताओ मुंगेर वालों पहले जब कभी पाक प्रेरित आतंकी हमले होते थे तो सोनिया-मनमोहन की सरकार चुप होकर बैठ जाती थी। मौनी बाबा दिल्ली में बैठ जाते थे। जब से भाजपा की सरकार बनी तो पाक प्रेरित आतंकियों को जगह दिखा दी। सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर घुसकर मारा। कांग्रेस, जदयू, राजद, ममता समेत सारे विपक्षी 70 साल से धारा 370 को गोद में खिला रहे थे। लेकिन, मोदी जी ने धारा 370 को खत्म कर दिया और कश्मीर की रक्षा की। यह लोग संसद में बैठकर काउ-काउ करते थे कि धारा 370 हटाओगे तो खून की नदियां बहेंगी। अरे राहुल बाबा खून की नदियां तो छोड़ो किसी ने कंकड़ तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। नरेंद्र मोदी ने देश और बिहार के विकास के लिए कई काम किए।
विज्ञापन
03:48 PM, 29-Jun-2023
शाह बोले- अभी-अभी पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नौ साल में क्या किया?
मंच से अमित शाह ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, बिहार भाजपा के विनोद तावड़े, सुनील ओझा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिंन्ह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी का नाम लिया। बारिश और आंधी के बीच आए लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवाओं पटना उतरा तो बताया गया कि बारिश और आंधी है। मुंगेर नहीं जा पाएंगे। मगर, अशोक धाम के भोले बाबा की कृपा है कि आप लोगों के दर्शन हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नौ साल समाप्त हुए। देश की जनता का धन्यवाद करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता हर लोकसभा में धन्यवाद करने गए। मैं भी हाथ जोड़कर मुंगेर के लोगों को हाथ जोड़कर प्रणाम करने आया हूं। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नौ साल में क्या किया? अरे नीतीश बाबू, जिनके साथ इतना बैठे हो, जिनके कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हो- उनका तो लिहाज करो।

03:40 PM, 29-Jun-2023
अमित शाह बोले- लखीसराय में भाजपा वाले जुटे हुए हैं
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत माता के जयकारे लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लखीसराय वालों इतना जोर से बोलिये कि पटना तक आवाज जानी चाहिए। उनको मालूम पड़ना चाहिए कि लखीसराय में भाजपा वाले जुटे हुए हैं। 2024 में बिहार की सभी 40 सीटों को जीतने का प्रण लेकर मुट्ठी भींचिए और जोर से बोलिए- भारत माता की जय। बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है।
03:37 PM, 29-Jun-2023
गिरिराज ने लगवाए जयश्री राम और जय बजरंग बली
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूछा- देश में पल रहे टुकड़े-टुकड़े गैंग कॉमन सिविल कोड की चर्चा करेगा, कभी सोचा था? जयश्री राम और जय बजरंग बली के नारे लगवाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में कॉमन सिविल कोड जल्द ही लाया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार की बात करते हुए आरसीपी सिंह का नाम लिया और फिर कहा कि रावण का अंत हुआ था।
03:32 PM, 29-Jun-2023
गृह मंत्री अमित साह।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 29-Jun-2023
सुशील मोदी बोले- कॉमन सिविल कोड का विरोध स्वीकार नहीं
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार औ लालू यादव कहते हैं कॉमन सिविल कोड नहीं होना चाहिए। लेकिन, संविधान कहती है कि कॉमन सिविल कोड होना चाहिए। एक वर्ग विशेष का वोट लेने के लिए अगर कोई इसका विरोध करेगा तो यह स्वीकार नहीं होगा। भाजपा की सरकार इस कानून को जरूर लागू करवाएगी।
03:16 PM, 29-Jun-2023
लखीसराय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
इधर, लगातार हो रही बारिश के बीच गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय पहुंच गए हैं। वह अशोक धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। यहां से कुछ देर में गांधी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2025 में जनता उन्हें जवाब दे देगी। वह 14 पार्टियों के बेटे-बेटियों को इकट्ठा कर रहे हैं। ताकि सब मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री बना दे।
02:56 PM, 29-Jun-2023
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा मुख्यमंत्री कुमार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा के चेहरे को ही एक अणे मार्ग भेजेगी। नीतीश कुमार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसलिए जनता उन्हें अब करारा जवाब देगी।
02:53 PM, 29-Jun-2023
इधर, मूसलाबारिश के कारण गांधी मैदान में कई जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं अमित शाह के आने से पहले पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री RCP सिंह ने कहा कि इंद्र भगवान को धन्यवाद देता हूं कि गर्मी से राहत दिलाई। 30 मई से भाजपा के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्हें एक-एक फैक्ट याद है। एक समय था कि जब अपने देश में अकाल पड़ता था। अमेरिका से अनाज आता था। हमारे प्रधानमंत्री कटौरा लेकर अनाज मांगने जाते थे। आज मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।