फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   What is utkatasana and its benefits, Chair Pose yoga ke fayde

Yoga Tips: कोर और पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देता है उत्कटासन योग, जानिए इसके तरीके और अन्य स्वास्थ्य लाभ

Sun, 18 Dec 2022 11:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Dec 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
What is utkatasana and its benefits, Chair Pose yoga ke fayde
उत्कटासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock

योग के नियमित अभ्यास को संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। यह सिर्फ मन को शांत रखने वाला अभ्यास नहीं है, इससे मांसपेशियों के निर्माण और उनकी शक्ति को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। नियमित रूप से योग करने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है, रक्त का संचार ठीक रहता है और संपूर्ण फिटनेस को इससे लाभ प्राप्त होता है। विशेषज्ञ योग की दिनचर्या में उत्कटासन योग के अभ्यास को शामिल करने की सलाह देते हैं। इस आसन से कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन


उत्कटासन योग को चेयर पोज अभ्यास के रूप में भी जाना जाता है। चेयर पोज अभ्यास का मतलब, इसमें कुर्सी पर बैठने जैसी मुद्रा बनानी होती है। इसमें एकाग्रता के साथ संतुलन की विशेष आवश्यकता होती है। इस अभ्यास के दौरान शरीर की कई मांसपेशियां शामिल होती हैं, जिससे उनका अभ्यास हो जाता है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि  उत्कटासन योग किस प्रकार से शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है और इसका अभ्यास कैसे किया जाता है?


उत्कटासन योग करने का तरीका

चेयर पोज योग का अभ्यास सभी उम्र के लोग कर सकते हैं, शुरुआत में इसे थोड़े समय के लिए करें। जैसे-जैसे एकाग्रता बनती जाती है, इस योग की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। योग से अधिकतम लाभ पाने के लिए इसका सही तरीके से अभ्यास किया जाना आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कटासन योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को उपर ले जाएं। अब शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में ले आएं, जैसे की आप कुर्सी पर बैठते हैं। इस स्थिति में  कुछ सेकेंड्स के लिए रुकें और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। 

What is utkatasana and its benefits, Chair Pose yoga ke fayde
चेयर पोज योग के अभ्यास के लाभ - फोटो : Pixabay

उत्कटासन योग से होने वाले फायदे


चेयर पोज योग के अभ्यास से मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। यह संतुलन को सुधारने वाला भी अभ्यास है। 

  • इस योग से टखनों, जांघों, पिंडलियों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
  • कंधों और छाती को स्ट्रेच करता है।
  • पेट के अंगों और डायाफ्राम को उत्तेजित करने वाला अभ्यास है।
  • यह हृदय गति को बढ़ाता है। संचार और मेटाबॉलिज्म प्रणालियों में भी इससे लाभ हैं।
  • नर्वस सिस्टम को टोन करते हुए सहनशक्ति को बढ़ावा देने वाला अभ्यास है।
  • कोर और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करके इनकी शक्ति को बढ़ाता है।

 


उत्कटासन योग की सावधानियां

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ स्थितियों में चेयर पोज योग के अभ्यास को नहीं करना चाहिए, इससे आपकी जटिलताओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। यदि आपको घुटनों में क्रोनिक दर्द, गठिया, टखने में मोच जैसी दिक्कत हो तो इस योग का अभ्यास न करें। इस योग से घुटने, पैरों पर दबाव बढ़ता है जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर भी इस योग मुद्रा को नहीं करना चाहिए।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed