फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   these yoga poses can reduce stress and depression

आज का योग: बस दस मिनट ये योगासन करने से बढ़ता है रक्तसंचार, तनाव और थकान से मिलता है छुटकारा

Thu, 16 Sep 2021 10:46 AM IST
शशि सिंह टीम फिरकी, नई दिल्ली
टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: शशि सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
these yoga poses can reduce stress and depression
yoga - फोटो : istock

आज के समय में एक जगह बैठकर काम करने से शारीरिक थकान तो होती ही है साथ ही काम के अत्यधिक दबाव के चलते मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। तनाव और अवसाद से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेने लगते है लेकिन अत्यधिक लगातार दवाईयों का सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। यदि आपको भी काम के चलते या किसी और वजह से थकान और तनाव की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए नियमित योग का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होता है। योग हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो सभी जानते हैं, इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी योग फायदेमंद है। जानते हैं ऐसे योगासन के बारे में जिन्हें प्रतिदिन पांच से दस मिनट करने से आप मानसिक समस्या से निजात पा सकते हैं।

विज्ञापन

 

these yoga poses can reduce stress and depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुखासन

तनाव दूर करने के लिए सुखासन बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना कम से कम दस मिनट तक इस योगासन को करने से आपका दिमाग शांत रहता है, जिससे तनाव दूर करने में सहायता मिलती है। आप का ध्यान केंद्रित होता है और एकाग्रता बढ़ती है। इसके नियमित अभ्यास से रक्तसंचार भी बेहतर होता है, जिससे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

 

सुखासन करने का तरीका

  • सबसे पहले एक समतल जगह पर आराम से बैठ जाएं।
  • अब अपने पैरों को आगे की ओर फैला लें।
  • अब अपने पैरों को अपने दाएं पैर को बाएं घुटने के नीचे और बाएं पैर को दाएं घुटने के नीचे रखें। (पालती मारकर बैठना)
  • अपनी पीठ को एकदम सीधा रखें और आंखों को बंद करने शरीर को शांत अवस्था में ढीला छोड़ दें।
  • इस अवस्था में आराम से सांस लेते रहे और दस मिनट तक इसी मुद्रा में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

these yoga poses can reduce stress and depression
cat pose मार्जरी आसन - फोटो : istock
मार्जरासन

इसमें शरीर को आगे की ओर झुकाना होता है। इस आसन को अंग्रेजी में कैट पोज भी कहा जाता है। इससे हमारी रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियओ पर खिंचाव पड़ता है। जिससे लचीलापन बढ़ता है। कमर, गर्दन व कंधों के दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ ही पाचन क्रिया में सुधार होता है। इस अवस्था में हमें लंबी और गहरी सांस लेना पड़ती है जिससे फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और रक्तसंचार बेहतर होता है। ये आसन करने से मानसिक शांति मिलती है। तनाव को दूर करने में मार्जरासन बहुत फायदेमंद रहता है।

 

मार्जरासन करने का तरीका

  • वज्रासन में बैठकर अपने मन को शांत रखें और ध्यान को केंद्रित करें।
  • घुटनों के बीच कम से कम 1 फीट की दूरी रखें और हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।
  • सांस लेते हुए कमर को नीचे की तरफ खींचे और गर्दन को ऊपर की तरफ करें।
  • फिर सांस छोड़ते हुए कमर को ऊपर की तरफ खींचे और गर्दन को नीचे की ओर झुकाएं।
  • इस क्रम को 10 से 15 मिनट तक दोहराएं और पुनः पुरानी अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान
  • गर्दन में चोट या दर्द होने पर इस आसन को न करें।
  • गर्भावस्था में भी इस आसन को नहीं करना चाहिए।
  • घुटनों के दर्द से पीड़ित रोगी को भी ये आसन नहीं करना चाहिए।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि स्वयं पर आवश्यकता से अधिक दबाव न डालें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed