फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   symptoms of Gonorrhea

संबंध बनाना भी कितना खतरनाक हो सकता है, यह खबर पढ़ लीजिए तो सो बार सोचेंगे

Thu, 29 Mar 2018 01:23 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 29 Mar 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
symptoms of Gonorrhea
एक ब्रितानी पुरुष यौन बीमारी सुपर गोनोरिया (सूजाक) के सबसे गंभीर मामले के शिकार हो गए हैं। इस पुरुष की ब्रिटेन में एक नियमित साथी हैं लेकिन उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा के दौरान एक महिला से सेक्स संबंध बना लिए थे जिससे उन्हें ये बीमारी हो गई। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड का कहना है कि ये पहला मामला है जिसे एंटीबॉयोटिक्स से ठीक नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्यकर्मी अब इस पुरुष की किसी और संभावित सेक्स पार्टनर की तलाश कर रहे हैं ताकि इस बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


इस पुरुष को ये संक्रमण इसी साल हुआ है। अभी तक दिया गया एंटीबॉयोटिक इलाज बीमारी को ठीक करने में नाकाम साबित हुआ है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड से जुड़े डॉ। ग्वेंडा हग्स कहते हैं, "ये पहला मामला है जिसमें आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले एंटीबॉयोटिक नाकाम साबित हो रहे हैं।" विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल का मानना है कि ये दुनिया में अपनी तरह का पहला मामला है।
विज्ञापन

क्या हैं गोनोरिया के लक्षण

symptoms of Gonorrhea
ये बीमारी नीस्सीरिया गोनोरिया नाम के एक बेक्टीरिया से होती है। ये संक्रमण असुसरक्षित यौन संबंधों, ओरल सेक्स और अप्राकृतिक सेक्स से फैलता है। जिन लोगों को ये संक्रमण होता है उनमें से हर दस में से एक हेट्रोसेक्सुअल पुरुष, तीन-चौथाई से अधिक महिलाओं, समलैंगिक पुरुषों में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।

इसके लक्षणों में यौन अंगों से गहरे हरे रंग के द्रव्य का निकलना, पेशाब करने के दौरान दर्द होना और महिलाओं में माहवारी के दो अंतरालों के बीच रक्तस्राव होना शामिल है। यदि इस संक्रमण का इलाज नहीं किया जाए तो ये बांझ बना सकता है, यौन अंग में सूजन और जलन हो सकती है और गर्भावस्था के दौरान ये बीमारी बच्चे में भी पहुंच सकती है।

सुपरबग न बन जाए ...

symptoms of Gonorrhea
जिस पुरुष में गोनोरिया का ये बेहद गंभीर मामला देखा गया है उसके विश्लेषण से पता चला है कि एक एंटीबॉयोटिक उस पर काम कर सकता है। फिलहाल पुरुष का इलाज चल रहा है और अगले महीने पता चल सकेगा कि इलाज कामयाब रहा या नहीं। अब तक इस तरह का कोई और मामला सामने नहीं आया है। पीड़ित पुरुष की ब्रितानी सेक्स पार्टनर को भी ये बीमारी नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की जांच चल रही है।

डॉ। हग्स कहते हैं, "हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं ताकि संक्रमण का प्रभावी तरीके से इलाज हो सके और इसे और लोगों में फैलने से रोका जा सके।" डॉक्टर लंबे समय से चेतावनी दे रहे थे कि ऐसे गंभीर मामले भी सामने आ सकते हैं। ये डर जाहिर किया जा रहा है कि हो सकता है कि ये संक्रमण सुपरबग बन जाए और इस पर एंटीबॉयोटिक प्रभावी ही न रहे।

ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ़ सेक्सुअल हेल्थ एंड एचआईवी के अध्यक्ष डॉक्टर ओलवेन विलियम्स कहते हैं, "एंटीबॉयोटिक को प्रभावहीन साबित करने वाला गोनोरिया का ये मामला चिंता का विषय है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed