बैठकर काम करते समय इन पॉश्चर का रखें ध्यान
ऑफिस में लोगों को घंटों काम करना पड़ता है जिसकी वजह से उनकी कमर, कलाई, गर्दन में दर्द की शिकायत रहती है। दरअसल, बैठने से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और पीठ को एक स्थिर तनाव का अनुभव होता है।
बैठते समय किसी भी अंग पर गलत दबाव से समस्या होती है। आइए जानते हैं बैठने के सही ढंग के बारे में।
ये भी पढ़ें- बादाम भीगा हुआ या फिर सूखा, जानें सेहत के लिए कौन-सा है फायदेमंद?
गर्दन को झुकाना या मोड़ना ना पड़े
जिस भी टेबल पर लैपटॉप रखा जाता है उसकी ऊंचाई इतनी होनी जिससे की गर्दन को ज्यादा मोड़ना या झुकाना ना पड़े। इसके अलावा कोहनी मेज और कलाई 20-30 डिग्री के विस्तार पर होनी चाहिए।
लेटकर ना करें लैपटॉप का इस्तेमाल
- कभी भी लेटकर लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें। लैपटॉप को टेबल पर रखकर कुर्सी पर बैठकर काम करें।
- जब तक कुर्सी पर बैठे हों तब तक बात करने के लिए मोबाइल को कंधे पर न टिकाएं। अपने कंधों पर तनाव को रोकने के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल करें।
कंधे के सामानांतर होना चाहिए सिर
- हाथों के साथ-साथ पैरों का भी विशेष ध्यान रखें। घुटने, कूल्हों के स्तर पर होने चाहिए। यदि कूल्हे बहुत ऊंचें हैं तो अपने पैरों के नीचे फुट रेस्ट या छोटा बॉक्स लगाने की जरूरत है। जिससे पीठ के निचले हिस्से पर दबाव ना पड़े।
- फोन को अपनी गोद पर रखने की जगह अपने सामने सीधे बाहर पकड़ कर रखिए। डिवाइस चेहरे के सामने होनी चाहिए और सिर कंधे के समानांतर।