{"_id":"5a0a98844f1c1b78548bcd88","slug":"on-world-diabetic-day-know-how-the-size-of-your-waist-reveals-you-are-diabetic-patient-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमर का ये साइज बताता है कि इस बड़ी बीमारी के शिकार हैं आप","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
कमर का ये साइज बताता है कि इस बड़ी बीमारी के शिकार हैं आप
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
आज तक आपने किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए कई तरह के टेस्ट करवाए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कमर का साइज भी आपकी बीमारी का पता लगाने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो आजकल कम उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना रही है। महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा बढ़ रहा है। डॉक्टरों की मानें तो 31 इंच यानी 80 सेंटीमीटर से ज्यादा मोटी कमर होने पर लोगों में डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा मुंह में आने वाली बदबू और दांतों में लगने वाली वाली कैविटी भी डायबिटीज से जुड़े हुए कुछ लक्षण हैं।
विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों के युवाओं में मधुमेह का टाइप 2 भी देखने को मिल रहा है।साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ एंडोक्राइन सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. संजय कालड़ा का कहना है कि मधुमेह का पता चलते ही महिलाओं में मानसिक और मनोवैज्ञानिक आघात देखने को मिलते हैं। जोकि उनके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए जीवनशैली में बदलाव लाकर सामान्य जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वर्ष 1980 में मधुमेह पीड़ितों की संख्या करीब 180 मिलियन थी लेकिन अब ये बढ़कर 422 मिलियन तक पहुंच चुकी है। जबकि दुनिया भर में इनकी तादाद 42 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
नेशनल हेल्थ सर्वे 2016 के अनुसार, भारतीय महिलाओं में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2005 तक 12.6 फीसदी महिलाएं इसका शिकार थी। लेकिन अब यह आंकड़ा 20.7 फीसदी पर पहुंच चुका है। जबकि मोटापा मधुमेह के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।

किशोर भी आ रहे हैं चपेट में
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने एक स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि 90 फीसदी मधुमेह मरीज भारत सहित दक्षिण एशिया में टाइप 2 के शिकार हैं। इससे ग्रस्त मरीजों में इंसुलिन नहीं बन पाता है, जिसकी वजह से मरीज में ब्लड शुगर की आशंका भी बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें ब्लड शुगर के मामले डेढ़ गुना ज्यादा होने की बात सामने आई थी।