कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए जरूर आजमाएं ये योग वैक्सीन
कोरोना से सुरक्षित रहने में एवं ठीक होने में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बहुत जरूरी है कि इस समय आपके फेफड़े कितने मजबूत है, आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर, पल्स रेट यदि सामान्य होंगे तो कोरोना हो जाने पर भी आपको अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे इसलिए याद आप योग और प्रणायाम के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो योग वैक्सीन का अभ्यास जरूर करें। आइए योग- ध्यान केंद्र, इंदौर के योग प्रशिक्षक रामचंद्र मिश्रा से जानते हैं कि क्या है योग वैक्सीन और इसके परिणाम।
क्या है योग वैक्सीन
हमारे शरीर में जब श्वास अंदर जाती हे तो पूरा शरीर शक्तिमय हो जाता है और जब श्वास छोड़ते हैं तो विश्राम का अनुभव होता है। ये योग वैक्सीन प्राणायाम की ही एक प्रकार है, बस शरीर की विभिन्न मांसपेशियों पर ध्यान देते हो आपको श्वास लेना- छोड़ना है। ऐसा करने से दिन-ब- दिन ऑक्सीजन के स्तर में सुधार आने लगेगा।
करने का तरीका-
-सबसे पहले अपने स्थान पर बैठ जाएं और रीड़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें। (जमीन पर बैठने में दिक्कत हो तो कुर्सी पर बैठ सकते हे).
- नाभी के आस पास की मांसपेशियों का उपयोग कर एक लंबी गहरी श्वास भरें एवं श्वास को रोककर गिनती गिनना शुरू करें । जैसे ही श्वास छोड़ने जाएं, आपने श्वास को जितनी देर रोका उस समय को लिख लें और कुछ देर के लिए आराम करें।
-अब अपनी छाती की मांसपेशियों पर ध्यान रख लंबी गहरी श्वास भर होल्ड करते ही, उस समय को गिन लें ।जब श्वास ना रोक पाएं तब गिनती लिख लें।
-अब चेहरे की मांसपेशियों पर ध्यान कर श्वास लेने की प्रक्रिया को पहले दो बार की तरह दोहराएं।
फायदा-
इस योग वैक्सीन का डोज आप दिन में तीन बार अवश्य लें और जब आप इसका नियमित अभ्यास करेंगे तो आप पाएंगे कि आपके फेफड़ों की क्षमता पहले के मुकाबले बेहतर हो गई है। आप ज्यादा देर तक सांस को रोक सकेंगे। आपको लंबी-गहरी श्वास लेने में कोई दबाव या घुटन महसूस नहीं होगी।