फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Mon, 20 Jul 2020 10:04 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 20 Jul 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
immunity booster yoga asana yoga exercises to increase immune system
रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना बहुत जरूरी है। योग की मदद से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां कोसों दूर। आज हम आपको कुछ योगासान के बारे में बताएंगे जिनको करने से आप स्वस्थ रहेंगे और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। इस समय इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लोग कई तरहों की चीजों का सेवन कर रहे हैं। आप रोजाना योग करने से भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना किन योगासन का अभ्यास करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है...
immunity booster yoga asana yoga exercises to increase immune system
भुजंगासन का अभ्यास करना काफी आसान है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भुजंगासन

  • भुजंगासन का अभ्यास करना काफी आसान है। इस योगासान को क्रोबा पोज भी कहा जाता है। 


भुजंगासन कैसे करें...

  • आपको भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाना है। 
  • उसके बाद अपने हाथों को सामने की तरफ रखें।
  • अब धीरे- धीरे सांस लेते हुए अपने हाथों को अपने चेस्ट के पास में ले आएं।
  • अब हाथों पर जोर दें और कमर के ऊपरी हिस्से को सांप के फन की तरह उठाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कमर के नीचे का हिस्सा जमीन पर ही रहे।
  • इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें और थोड़ी देर तक इसी अवस्था में रहें।
  • अब आपने धीरे- धीरे सांस छोड़नी है और वापस सामान्य मुद्रा में आ जाना है।
  • आप इस योगासन का अभ्यास दिन में दो बार 10 से 15 मिनट के लिए कर सकते हैं।
immunity booster yoga asana yoga exercises to increase immune system
सेतु बंधासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : yogainstantly.in
  • सेतु बंधासन

सेतु बंधासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। एक शोध के अनुसार नियमित रूप से सेतु बंधासन का अभ्यास करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। 

सेतु बंधासन कैसे करें

  • इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद अपने हाथों को पैरों के समांतर रखें।
  • अब आपने अपने घुटनों को मोड़ना है।
  • अब धीरे- धीरे सांस लेते हुए अपनी पीठ के निचले हिस्से को धीरे- धीरे ऊपर की तरफ उठाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके सिर और कंधे का हिस्सा जमीन से सटा रहना चाहिए।
  • थोड़ी देर इसी अवस्था में रहें फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य पोजीशन में आ जाएं।
  • आप इस योगासान का अभ्यास नियमित रूप से 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
immunity booster yoga asana yoga exercises to increase immune system
बालासन का अभ्यास करना काफी आसान है- सांकेतिक - फोटो : social media

बालासन

  • बालासन का अभ्यास करना काफी आसान है। योग एक्सपर्ट के अनुसार इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस योगासान का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। 

बालासन कैसे करें...

  • सबसे पहले वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं।
  • अब सांस लेते हुए शरीर के अगले हिस्से को आगे ले जाने का प्रयास करें।
  • आपने शरीर के अगले हिस्से को जमीन पर टच कराने का प्रयास करना है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके हाथ  पीछे की तरफ रहने चाहिए।
  • कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे- धीरे वज्रासन की अवस्था में वापस आ जाएं।
विज्ञापन
immunity booster yoga asana yoga exercises to increase immune system
हलासन का अभ्यास करना थोड़ा मुश्किल होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हलासन

  • हलासन का अभ्यास करना थोड़ा मुश्किल होता है, परंतु कुछ दिनों के अभ्यास के बाद आप अच्छे से इस योगासान को करने लगेंगे।

हलासन कैसे करें...

  • हलासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब धीरे- धीरे सांस लें और अपने पैरों को 90 डिग्री तक ले जाएं।
  • शुरुआत में आपको पीठ को हाथों का सहारा देना होगा।
  • इसके बाद अपने पैरों को पीछे की तरफ ले जाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि शरीर का संतुलन न बिगड़े।
  • इसके बाद अपने पैरों के पंजे को पीछे की तरफ ले जाएं और  जमीन से टच करा दें।
  • इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • इसके बाद अपने हाथों को वापस आगे की तरफ जमीन से चिपका दें।
  • कुछ देर तक इस अवस्था में रहें, फिर धीरे- धीरे अपने पैरों को वापस 90 डिग्री पर लेकर जाएं।
  • इसके बाद धीरे- धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस योग मुद्रा का अभ्यास 7 से 10 मिनट तक किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed