फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fast growing pancreas disease alcoholic

शराब पीने वालों में तेजी से बढ़ रहा पैंक्रियाज का रोग

Sun, 25 Sep 2016 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
fast growing pancreas disease alcoholic
डेमो पिक
पेट के ऊपरी हिस्से के दर्द को हल्के में न लें, लापरवाही करने पर यह दर्द जानलेवा हो सकता है। एक्यूट पैंक्रियाइटिस के इलाज के तरीके में भी बदलाव किया गया है, जिससे मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलता है। ये जानकारी ‘केएमसी गेस्ट्रोकॉन-2016’ में दी गई।
विज्ञापन


कानपुर मेडिकल सेंटर के गेस्टेइंट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की तरफ से होटल रॉयल क्लिफ में आयोजित ‘केएमसी गेस्ट्रोकॉन-2016’ में मेदांता हास्पिटल, गुड़गांव के डॉ. सुमित भाटिया ने बताया कि पेट के ऊपरी हिस्से में तेज असहनीय दर्द को हल्के में न लें। खासतौर पर शराब पीने वाले या जिनकी पित्त की थैली में पथरी हो क्योंकि इसकी वजह एक्यूट पैंक्रिटाइटिस हो सकती है। कुछ मरीजों का इलाज जल्द तो कुछ का लंबे समय तक चलता है। समय से सही इलाज न होने पर किडनी, श्वसन तंत्र के अतिरिक्त गुर्दे भी फेल हो सकते हैं। इससे मरीज की जान जा सकती है।
विज्ञापन


फोर्टिस हास्पिटल, दिल्ली के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. निशांत नागपाल ने बताया कि एक्यूट पैंक्रियाइटिस के रोगी को भर्ती कर दवाओं के साथ नाक की नली से सही खाना-पीना देकर जल्द ठीक किया जा सकता है। पहले ऐसे मरीजों को भूखा रखते थे क्योंकि डर रहता था कि खाना देने से कहीं उल्टी खासकर खूनी उल्टी न होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. गौरव चावला ने बताया कि पेट के कीड़े कभी-कभी पैंक्रियाज (अग्नयाशय) में चले जाते हैं। इससे भी मरीज को पैंक्रियाइटिस होता है, जिसका पता दर्द से चलता है। शराब, धूम्रपान और पथरी के  अलावा अल्सरेटिव कोलाइटिस की कुछ दवाएं भी पैंक्रियाज में सूजन की वजह हो सकती हैं।

तीन सत्रों में हुई इस कार्यशाला में हैदराबाद के डॉ. विश्वनाथ रेड्डी, भोपाल के डॉ.आबिद शौकत, एसजीपीजीआई के डॉ. गौरव पांडे, डॉ. अभय वर्मा, दिल्ली के डॉ. कपिल जमवाल, डीएमसी लुधियाना के डॉ.आर महाजन आदि ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed