{"_id":"5bd2f3ccbdec225d4c0a8c9f","slug":"eight-hours-of-sleep-is-important-for-our-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च: सात से आठ घंटे से कम या ज्यादा नींद आपको बीमार कर देगी","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
रिसर्च: सात से आठ घंटे से कम या ज्यादा नींद आपको बीमार कर देगी
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
sleep
- फोटो : file photo
एक नए अध्ययन में पता चला है कि औसतन सात से आठ घंटे से कम या ज्यादा नींद लेने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को परेशानी हो सकती है। 'स्लीप जर्नल' में प्रकाशित शोध के लिए 40 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
शोध में पाया गया कि इन प्रतिभागियों में से आधे से ज्याद 6.3 घंटे से कम नींद ले रहे थे, जो शोध में की गई सिफारिश के अनुसार एक घंटे से कम थी। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटारियो में रिसर्च एसोसिएट और शोध के प्रमुख लेखक कोनोर वाइल्ड कहते हैं, ''हमने शोध में पाया है कि पर्याप्त मात्रा में नींद दिमाग की कार्यक्षमता को अच्छा रखती है। इसके लिए सात से आठ घंटे की नींद पर्याप्त है।'' लेकिन इससे ज्यादा ठीक नहीं।
विज्ञापन