{"_id":"5a547a254f1c1b1c198b5b13","slug":"do-you-also-have-alzheimer-forgetting-things-apply-these-7-tips-in-your-daily-routine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको भी है भूलने की बीमारी तो डेली रूटीन में जरूर करें ये 7 बदलाव","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
क्या आपको भी है भूलने की बीमारी तो डेली रूटीन में जरूर करें ये 7 बदलाव
शान मोहम्मद
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
forgetting things
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाबी, मोबाइल पॉकेट में होने के बावजूद भी आप उसे सारे घर में ढूंढते हैं? तो आप 'शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस' के शिकार हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज करना, डिमेंशिया या अल्जाइमर का कारण बनता है।
boost memory
सोना है जरूरी
अच्छी स्मृति में नींद एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब हम सो रहे होते हैं, तब हमारा शरीर लिवर के माध्यम से कोशिकाओं को पुनः बनाता है और शरीर में बहते रक्त को साफ करता है। किशोरों को कम से कम आठ से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। वयस्कों को प्रतिदिन सात से नौ घंटे सोना चाहिए, तभी आपका मसि्तष्क स्वस्थ रहेगा।
हर दिन एक्सरसाइज
शारीरिक क्रियाएं दिमाग सहित संपूर्ण शरीर में रक्त संचार को बढ़ाती हैं। इससे हमारी स्मृति तेज होती है। प्रतिदिन टहलने जाएं। इससे शरीर ठीक तरह से कार्य कर पाता है। अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो आप अपने काम के दौरान थोड़ा समय निकालकर 10 से 20 मिनट तक एरोबिक क्रिया आदि करें। टहलने भी जा सकते हैं।

memory loss
- फोटो : memory loss
पौष्टिक भोजन लें
शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो पौष्टिक डाइट का सेवन करें। यह शरीर और दिमाग के लिए अच्छी होती है। अल्कोहल, धूम्रपान से बचें। इन सभी आदतों से मतिभ्रम और मेमोरी लॉस को बढ़ावा मिलता है।
मानसिक रूप से रहें सक्रिय
इस समस्या से बचने के लिए शारीरिक क्रिया आवश्यक है। इससे दिमाग सक्रिय रहता है और मेमोरी लॉस को होने से रोकता है। अपनी तंत्रिकाओं को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए क्रॉसवर्ड पजल करें। सुडोकू खेलें। संगीत यंत्रों को बजाना सीखें। टेबल पर कई सारी चीजें रखें। फिर उन्हें वहां से हटा दें। अब याद करने की कोशिश करें कि आपने टेबल पर कौन-कौन सी चीजों को रखा था। ऐसा प्रतिदिन करने की कोशिश करें।

Memory Loss
खुद को व्यवस्थित करें
जब आप अव्यवस्थित रहते हैं, तब भूलने की आदत अधिक विकसित होती है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजाना अपनी क्रियाओं को दोहराएं। अपनी वॉलेट, चाबियों और दूसरी अनिवार्य चीजों के लिए एक स्थान निर्धारित करें। इसके अलावा, आप एक डायरी भी बना सकते हैं, जिसमें कार्यों, समय बद्धता, आगे के कार्य, नियुक्तियां और दूसरे जरूरी कार्यों को नोट कर सकते हैं। इसके लिए स्वयं पर फोकस करने की जरूरत है कि आप वर्तमान में क्या करते हैं।

memory
ध्यान से होगा लाभ
ध्यान केंद्रित करने से तनाव कम होता है। नींद अच्छी आती है। एक समय में किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है और भूलने की आदत में सुधार होता है।
खूब खाएं पिस्ता
अगर थाइमीन की मात्रा आपकी स्मृति के क्षीण होने का कारण है, तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए पिस्ता खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। पिस्ता में थाइमीन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। आधा कप पिस्ता में 0.54 मिलीग्राम थाइमीन पाया जाता है।