फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   asanas for weight gain in hindi

इन आसनों का नियमित अभ्यास कर बढ़ाएं वजन, पहुंचने लगेगा लाभ

Sun, 04 Apr 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 04 Apr 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
asanas for weight gain in hindi
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

जिस तरह शरीर में मोटापा तरह-तरह की समस्याएं पैदा करता है, ठीक उसी तरह वजन कम है तो भी शरीर में कई समस्याएं होती हैं। शरीर में कमजोरी आना, अंगों को सही पोषण नहीं मिल पाना आदि लेकिन इन सभी समस्याओं का हल योग से संभव है। प्रतिदिन यदि आप कुछ आसनों का अभ्यास करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। आइए जानते हैं किन आसनों का नियमित अभ्यास करने से वजन बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन

वज्रासन
वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है, जिसका अभ्यास भोजन के बाद किया जाता है अन्यथा अन्य किसी आसन को भोजन के बाद नहीं करते हैं। यह आसन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और मेटाबॉलिजम को नियंत्रित करने का काम करता है। जिन लोगों का वजन बेहद कम है यदि वे नियमित रूप से इसका अभ्यास करते हैं तो उन्हें जरूर फायदे पहुंचते हैं। 

विज्ञापन

पवनमुक्तासन
वजन बढ़ाने के लिए पवनमुक्तासन करने से भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। वज्रासन की तरह ही यह आसन भी पाचन तंत्र पर अच्छी तरह काम करता है, साथ ही अतिसक्रिय मेटाबॉलिज्म को भी शांत करता है। यह आसन शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी सहायता करता है जिससे कि कम वजन वाले लोगों को फायदा पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वांगासन
सर्वांगासन से ऑक्सीजन के संचालन में सुधार होता है और रक्त का संचालन भी सही ढंग से होता है। जिससे कि शरीर में पोषक तत्वों सभी अंगों तक बराबर रूप से पहुंचते हैं जिससे कि वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है। शरीर में मजबूती बने रहे और बार-बार कमजोरी महसूस न हो इसलिए भी इस आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed