फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Music Day 2021 day History significance and celebrations

World Music Day 2021: कब और कैसे हुई थी विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत? दिलचस्प है इतिहास

Mon, 21 Jun 2021 08:46 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 08:46 AM IST
सार

कहा जाता है कि पहले संगीत दिवस पर फ्रांस के साथ 32 से ज्यादा देश शामिल हुए थे। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और पूरी रात जश्न मनाया गया था।

विज्ञापन
World Music Day 2021 day History significance and celebrations
विश्व संगीत दिवस 2021 - फोटो : iStock

विस्तार

ये तो आपने कई बार सुना होगा कि अच्छा संगीत सुनने से सुकून का अहसास होता है और ऐसे कई डॉक्टर हैं जिनका मानना है कि संगीत सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसको लेकर कई रिसर्च भी हुए हैं, जिसमें यह पाया गया है कि संगीत शरीर में बदलाव लाता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है। यही वजह है कि कई देशों में अवसाद और निराशा से बाहर निकालने के लिए मरीजों को संगीत थेरेपी दी जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह एक कारगर दवा साबित हुई है। संगीत के महत्वों को समझते हुए 21 जून को पूरे विश्व में संगीत दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


कब और कैसे हुई थी संगीत दिवस मनाने की शुरुआत? 

विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में फ्रांस में हुई थी और इसका श्रेय तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग को दिया जाता है। फ्रांस के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए उन्होंने इस दिवस की घोषणा की थी। इस दिन को फेटे डी ला म्यूजिक (Fete de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है।  
विज्ञापन


पहला संगीत दिवस था बेहद खास 

कहा जाता है कि पहले संगीत दिवस पर फ्रांस के साथ 32 से ज्यादा देश शामिल हुए थे। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और पूरी रात जश्न मनाया गया था। अब तो भारत, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, चीन, मलेशिया समेत कई देश 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है संगीत दिवस पर? 

इस खास दिवस पर दुनियाभर के संगीत कलाकार विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं और इस दौरान गाना गाने या परफॉर्म करने के पैसे भी नहीं लेते। दुनियाभर में इस दिन संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस समय पूरी दुनिया में कोरोना का संकट छाया हुआ है, ऐसे में कलाकार सोशल मीडिया के जरिये विशेष प्रस्तुति दे सकते हैं। 


संगीत का महत्व क्या है? 

विशेषज्ञ कहते हैं कि मानसिक शांति के लिए संगीत बहुत ही महत्वपूर्ण है। भागदौड़ भरी जिंदगी में यह हमें सुकून पहुंचाता है और यह अकेलेपन का साथी भी है। जब भी आप खुद को अकेले महसूस करें, तो संगीत सुनकर उस अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह खुश रहने का एक बेहतरीन फॉर्मूला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed