फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Hypertension Day 2025 know date history background significance theme all details in Hindi

World Hypertension Day 2025: कब और क्यों मनाते हैं विश्व हाइपरटेंशन डे? जानिए इस साल की थीम

Sat, 17 May 2025 10:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 May 2025 10:08 AM IST
सार

World Hypertension Day 2025 विश्व हाइपरटेंशन दिवस का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन के खतरे, लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक करना होता है। यह एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है, जिसे विश्व हाइपरटेंशन लीग द्वारा शुरू किया गया था।

विज्ञापन
World Hypertension Day 2025 know date history background significance theme all details in Hindi
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे - फोटो : Adobe

विस्तार

World Hypertension Day 2025: हाइपरटेंशन को उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) भी कहा जाता है। यह वह स्थिति है जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव लगातार बहुत अधिक होता है। हाइपरटेंशन  के कारण दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। हर साल विश्व हाइपरटेंशन डे 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन के खतरे, लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक करना होता है। यह एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है, जिसे विश्व हाइपरटेंशन लीग द्वारा शुरू किया गया था।

विज्ञापन


कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन डे?

पहली बार विश्व हाइपरटेंशन दिवस 14 मई, 2005 में मनाया गया था। हालांकि अगले साल 2006 में हाइपरटेंशन डे को 17 मई से स्थायी रूप से मनाया जाने लगा। इसका मकसद दुनिया भर में हाइपरटेंशन के बढ़ते मामलों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन


क्या है हाइपरटेंशन ?

हाई ब्लड प्रेशर एक "साइलेंट किलर" है, क्योंकि यह बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेलियर जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



World Hypertension Day: दिनचर्या की ये आदतें बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव    


विश्व हाइपरटेंशन डे 2025 की थीम क्या है?

हर साल विश्व हाइपरटेंशन डे की एक खास थीम होती है। इस साल वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2025 की थीम है, "अपना रक्तचाप सही से मापें, उसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जिएं" (Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer)। इस थीम के ज़रिए लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच और उसे कंट्रोल करना ही स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की कुंजी है।

हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षण

  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • धुंधली दृष्टि
  • नाक से खून आना
  • थकावट या सांस फूलना

ध्यान रखें कई बार हाइपरटेंशन के कोई लक्षण नहीं होते, इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed