फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यावरण दिवस 2019: इन सामानों को रोजाना इस्तेमाल करके आप बिगाड़ रहे हैं पर्यावरण की स्थिति

Wed, 05 Jun 2019 10:22 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2019 5 everyday items damaging environment daily
5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे प्रकृति और पर्यावरण के बीच वृहद मनुष्य समाज के संबंध रहे हैं। इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना निहित है। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबलवार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई। हालांकि ये चिंता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आपको बता दें कि इस चिंता को बढ़ाने के पीछे कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं। 
World Environment Day 2019 5 everyday items damaging environment daily
प्रकृति को रोजाना नुकसान पहुंचा रहे सामानों में से एक ऐसी चीज है जिसे लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। जी हां, कई टूथपेस्ट ब्रांड में प्लास्टिक माइक्रोबीड्स पाए गए हैं। ये रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली उन चीजों में से एक है जिसका 80 लाख टन प्लास्टिक हर साल समुद्र में जाता है, जो समुद्र के वातावरण और समुद्री जीवों को बेहद नुकसान पहुंचाता है। 
World Environment Day 2019 5 everyday items damaging environment daily
सुशी हो या चीन का कोई भी पारंपरिक पकवान उसके साथ अनिवार्य रूप से इस्तेमाल होने वाली चॉपस्टिक भी प्रकृति की बहुत बड़ी दुश्मन है। जिसके कारण एशिया के कई जंगल साफ होते जा रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन हर साल 5 हजार 7 सौ करोड़ डिस्पोजेबल चॉपस्टिक के जोड़े बनाने के लिए 40 लाख पेड़ों की बली दी जाती है। ग्रीनपीस के अनुसार, उन चॉपस्टिक में ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं जिससे श्वसन संबंधी विकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2019 5 everyday items damaging environment daily
मनुष्यों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनियां आए दिन नए उत्पाद बाजार में उतारती हैं। जिनमें से एक 'वेट वाइप्स' है। ऐसा कहा जाता है कि वाइप्स को टिशू की तरह फ्लश किया जा सकता है  लेकिन उनमें भी प्लास्टिक होता है जो आसानी से नहीं गलता। इसकी वजह से ब्लॉकेज जैसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और फ्लश किये हुए वाइप्स सीवर से होते हुए समुद्री बीच तक पहुंचकर गंदगी फैलाते हैं। 
विज्ञापन
World Environment Day 2019 5 everyday items damaging environment daily
- फोटो : social media
प्लास्टिक बैग के विषय में सभी जानते हैं कि उनका वातावरण को प्रदूषित करने में कितना बड़ा हाथ है। रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख करोड़ गैर बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग हर साल फेंके जाते हैं, जो कई हजार साल के बाद भी मिट्टी में नहीं मिलते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed