फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Asthma Day 2025 Date Theme History Significance And Important Facts about Asthma Day in Hindi

World Asthma Day 2025: आज मनाया जा रहा है विश्व अस्थमा दिवस, जानिए इतिहास, थीम और महत्व

Tue, 06 May 2025 10:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 May 2025 10:20 AM IST
सार

World Asthma Day 2025 इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस 6 मई ै2025 को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।

विज्ञापन
World Asthma Day 2025 Date Theme History Significance And Important Facts about Asthma Day in Hindi
विश्व अस्थमा दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

World Asthma Day 2025: अस्थमा फेफड़ों में होने वाली गंभीर बीमारी है, जो लगभग सभी उम्र के लोगों के लिए खतरा बन सकती है। अस्थमा में रोगियों को वायु मार्ग के आसपास सूजन और मांसपेशियों की जकड़न में दिक्कत होने लगती है, जिसके कारण सांस लेना कठिन हो जाता है। वैश्विक स्तर पर रिपोर्ट की जाने वाली इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल मई में विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अस्थमा या दमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना, इसके लक्षणों को पहचानना, सही समय पर इलाज करवाना और अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस 6 मई 2025 को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।
विज्ञापन


अस्थमा दिवस कब मनाते हैं?

दुनिया भर में प्रतिवर्ष मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 6 मई को अस्थमा दिवस 2025 मनाया जा रहा है। 


World Asthma Day 2025: अस्थमा रोगियों के लिए अच्छी खबर, ये दो तरीके सांस की दिक्कतें कर सकते हैं दूर
विज्ञापन



विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास

1993 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) नामक अंतरराष्ट्रीय  संगठन की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और राष्ट्रीय हृदय, फेफड़े और रक्त संस्थान (NHLBI, USA) के सहयोग से हुई थी। GINA का उद्देश्य अस्थमा के उपचार, रोकथाम और प्रबंधन के बेहतर उपायों को दुनियाभर में बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा ने 1998 में विश्व अस्थमा दिवस मनाने की शुरुआत की। स्पेन के बार्सिलोना में हुए सम्मेलन में यह दिन मनाने का फैसला लिया गया, जिसमें 35 से अधिक देशों ने भाग लिया था। उसके बाद से हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को अस्थमा दिवस मनाया जाने लगा।


विश्व अस्थमा दिवस 2025 की थीम

अस्थमा के लिए कार्य करने वाला अंतरराष्ट्रीय संगठन GINA हर साल अस्थमा दिवस के लिए एक विशेष थीम जारी करता है। अस्थमा दिवस 2025 की थीम "मेक इनहेल्ड ट्रीटमेंट्स एक्सेसिबल फॉर ऑल" (Make Inhaled Treatments Accessible for ALL) है। इस थीम का उद्देश्य है कि सभी लोगों तक सांस से जुड़ी दवाएं आसानी से पहुंच सकें। 

अस्थमा दिवस का महत्व 
  • दुनियाभर में अस्थमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई बार लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं या इसे सही से समझ नहीं पाते। यह दिवस सही जानकारी फैलाकर जागरूकता बढ़ाता है।
  • अस्थमा को लेकर कई मिथक हैं जैसे- अस्थमा छूने से फैलता है, इनहेलर की आदत पड़ जाती है आदि। इस दिन ऐसे भ्रमों को दूर किया जाता है।
  • आधुनिक इलाज, दवाएं और इनहेलर तकनीक से अस्थमा को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस दिन लोगों को इलाज के आधुनिक विकल्पों की जानकारी दी जाती है।
  • सही जानकारी के साथ मरीज अपने लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू कर सकते हैं और बेहतर जीवन जी सकते हैं।

अस्थमा क्या है और इसके लक्षण

अस्थमा एक दीर्घकालिक श्वसन रोग है जिसमें व्यक्ति की वायुमार्ग सूज जाती है, सिकुड़ जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। अस्थमा के मुख्य लक्षण हैं,
  • सांस फूलना
  • बार-बार खांसी आना 
  • छाती में जकड़न
  • थकान महसूस होना
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed