फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Seven wonders of world in delhi

अब दिल्ली में ही देख सकेंगे दुनिया के 7 अजूबे, खर्च करने होंगे बस चंद रुपये

Wed, 02 Jan 2019 02:01 PM IST
kapil sharma लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 02 Jan 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Seven wonders of world in delhi
सात अजूबों का दीदार करने के लिए दिल्ली के लोगों को पहले देश के अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता था - फोटो : social media

दुनिया के सात अजूबों का दीदार करने के लिए लोगों को पहले दुनिया के अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता था, लेकिन जनवरी के तीसरे हफ्ते से दिल्ली में ही इन मशहूर स्मारकों का दीदार किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

Seven wonders of world in delhi
सराय काले खां के पास बन रहे राजीव गांधी स्मृति वन में मेटल स्क्रैप से 7 वंडर पार्क डेवलप किया जा रहा है - फोटो : social media

दरअसल, सराय काले खां के पास बन रहे राजीव गांधी स्मृति वन में मेटल स्क्रैप से 7 वंडर पार्क डेवलप किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के सातों अजूबों के प्रतिरूप बनाए जा रहे हैं। खबर है कि इसे तैयार करने में साउथ एमसीडी ने करीब 4.7 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Seven wonders of world in delhi
इस पार्क का नाम वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड रखा गया है। इस पार्क को कुल 10 एकड़ में बनाया गया है - फोटो : social media

इस पार्क में लोग सात अजूबों को तो देख ही सकते हैं। साथ ही यहां पर मॉर्निंग वॉक और बच्चों के खेलने के लिए रबड़ का प्लेटफॉर्म भी बनाया गया है। रबड़ के प्लेटफॉर्म पर खेलने से बच्चों को चोट नहीं लगेगी। इस पार्क का नाम वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड रखा गया है। इस पार्क को कुल 10 एकड़ में बनाया गया है। इसमें एमसीडी का अलग-अलग स्टोर लिया गया है। 

विज्ञापन

Seven wonders of world in delhi
पार्क में एफिल टावर की ऊंचाई 60 फीट है - फोटो : social media

पार्क में बनाए जा रहे एफिल टावर की ऊंचाई 60 फीट है, तो वहीं पीसा मीनार की 25 फीट, पिरामिड 18 फीट ऊंचा है, तो कोलोसियम 15 फीट का बनाया गया है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी 30 फीट ऊंचा है। ताजमहल की ऊंचाई 20 फीट है, लेकिन सात अजूबों में सबसे ज्यादा ऊंचा एफिल टावर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed