फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्तों को यहां अनोखे अंदाज में दर्शन देते हैं 'श्री कृष्ण', आप भी बुक कर लें टिकट

Tue, 06 Aug 2019 01:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 06 Aug 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
visit mesmerizing temple of shri krishna matha in udupi
अगर वृंदावन घूमने जा चुके हैं तो कृष्ण की नगरी की खूबसूरती से अच्छी तरह परिचित होंगे। कहते हैं जो एक बार यहां जाता है बस यही का होकर रह जाता हैं। जहां कृष्ण बसे हो उस जगह की वातावरण, खूबसूरती का अंदाजा वहिल्गा सकता है जो वहां जा चुका। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भगवन श्री कृष्ण खिड़की से दर्शन  देते हैं। हालांकि ये मंदिर वृंदावन में नहीं है।
visit mesmerizing temple of shri krishna matha in udupi
- फोटो : social media
कर्नाटक के उडुपी शहर में कन्हैया का एक बेहद विलक्षण मंदिर है। अगर आप भी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो उडुपी में भक्त-भगवान के अटूट प्रेम को दर्शाते इस कृष्ण मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
visit mesmerizing temple of shri krishna matha in udupi
- फोटो : Social media
उडुपी मंदिर की स्थापना 13वीं सदी में वैष्णव संत श्री माधवाचार्य द्वारा की गई थी। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण के एक अनन्य भक्त थे कनकदास। लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें मंदिर में अंदर नहीं जाने दिया जाता था। उन्होंने कन्हैया से दर्शन देने की प्रार्थना की। तो श्रीकृष्ण ने उन्हें अपने दर्शन कराने का अनोखा रास्ता निकाला। उन्होंने पहले से स्थापित उस मंदिर के पीछे एक खिड़की बना दी। कहा जाता है कि कनकदास ने मंदिर की उसी खिड़की से कन्हैया के दर्शन करें। इसके बाद से यह परंपरा ही बन गई। आज भी भक्त उसी खिड़की से कन्हैया के दर्शन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit mesmerizing temple of shri krishna matha in udupi
- फोटो : Social media
मंदिर में स्थापित कृष्ण की युवा अवस्था की आकर्षक प्रतिमा है। उडुपी में श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए भक्त सुबह 6 बजे से दोपहर के 1 :30 बजे तक जा सकते हैं। इसके अलावा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सुबह की पूजा का विधान है। वहीं शाम को मंदिर में दर्शन का समय 5 बजे से है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed