फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है भारत का दूसरा खजुराहो, जहां सबसे भव्य वास्तुकला के नमूने मिलेंगे

Sat, 07 Sep 2019 06:02 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 07 Sep 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
visit bhoramdeo temple chhattisgarh to see incredible history
बहुत सदियों तक भारत ने कई शासनों का उदय और पतन देखा है, ये एक कारण है जो भारत के इतिहास को और रोचक बनता है। अगर आपको भी ऐसे रोचक इतिहास के गवाहों को देखने की उत्सुकता है तो आज हम एक ऐसी जगह के विषय में बताने जा रहे हैं, जहां भारत के सबसे भव्य और जटिल वास्तुकला के नमूने हैं। 
visit bhoramdeo temple chhattisgarh to see incredible history
भोरमदेव मंदिर

भोरमदेव मंदिर परिसर छत्तीसगढ़ राज्य में भगवान शिव को समर्पित चार हिंदू मंदिरों का एक समूह है। पुरातत्व विभाग की खोज के अनुसार ये जगह दूसरी शताब्दी जितनी पुरानी है, जब यहां के शासकों ने यहां की नींव डाली थी। बाद में 10 से 14 शताब्दी में दक्षिण कौशल साम्राज्य के नागवंशी राजाओं ने इस मंदिर का विस्तार करवाया जो नाग की पूजा करते थे और तंत्र विद्या का अभ्यास करते थे। ये मंदिर सन 1100 में खजुराहो के मंदिरों से काफी पहले बन चुका था, इसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहते हैं।

visit bhoramdeo temple chhattisgarh to see incredible history
मड़वा महल
सन 1349 में नागवंशी राजा रामचंद्र देव और राजकुमारी अंबिका देवी की शादी की याद में एक विवाह परिसर के रूप में मड़वा महल यानी दुल्हादेव बनवाया गया था। इस परिसर की बाहरी दीवारों पर कामासूत्र में दर्शाई गयी 54 मुद्राएं बनी हुई हैं, जो उस समय नागवंशी राजाओं में प्रचलित तांत्रिक संस्कृति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
visit bhoramdeo temple chhattisgarh to see incredible history
चेरकी महल 
परिसर के आखिरी मंदिर में एक अधगढ़ा शिवलिंग स्थित है। मंदिर की छत पर कमल के आकार में शिल्पकारी की हुई है और प्रवेश द्वार पर भी बारीक खुदाई की गई है। 
विज्ञापन
visit bhoramdeo temple chhattisgarh to see incredible history
ऐसे पहुंचें 
भोरमदेव मंदिर परिसर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कवर्धा शहर से 18 कि.मी. दूर, जंगलों से ढके मैकल पर्वतों की तलहटी में स्थित है। यहां से सबसे करीब हवाई अड्डा 134 कि.मी. दूर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित है। रायपुर से कवर्धा के लिए टैक्सी में 2.5 लगते हैं। छत्तीसगढ़ में रायपुर और मध्यप्रदेश में जबलपुर सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed