{"_id":"5d7376eb8ebc3e93c418a183","slug":"visit-crest-valley-stay-igloo-house-in-ooty-with-partner-for-best-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऊटी के 'ट्रांसपैरेंट टेंट' का उठाएं लुत्फ, पार्टनर के साथ तारों की छांव में बिताएं पल","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ऊटी के 'ट्रांसपैरेंट टेंट' का उठाएं लुत्फ, पार्टनर के साथ तारों की छांव में बिताएं पल
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर की भीड़भाड़ से दूर नेचर के बीच कुछ पल सुकून के बिताने के लिए कैंपिंग एक अच्छा ऑप्शन है। यूं तो देश में कैंपिंग के लिए बहुत सारी मशहूर जगह हैं, लेकिन ऊटी की ये कैंपसाइट अलग है। घने जंगलों के बीच एक पारदर्शी गुब्बारे जैसे टेंट में पार्टनर या दोस्तों संग एक रात गुजारने का अनुभव आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
2 of 5
ऊटी दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां के घने जंगल और पहाड़ों का खूबसूरत अनुभव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इनके बीच में कुछ वक्त गुजारना होगा। यहां की क्रेस्ट वैली बहुत मशहूर है
3 of 5
जरा सोचिए भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर तारों के नीचे सोना कैसा होगा? सोचकर ही इतना अच्छा लग रहा है, तो वहां जाकर तो मजा ही आ जाएगा। ये टेंट पारदर्शी गुब्बारे की तरह होते हैं। खूबसूरत पहाड़ियों के बीच इन सभी टेंट को अलग अलग जगहों पर लगाया गया । यहां आए लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस पारदर्शी टेंट में एक डबल बेड, दो चेयर और एक टेबल होती है। यहां पर एक रात गुजारने के लिए आपको 4500 रुपये खर्च करने होंगे। कैंपिंग के अलावा भी यहां बहुत सारी एक्टिविटी होती है। आप यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग, साइकलिंग और तीरंदाजी का भी मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अगर आप इस खूबसूरत जगह का अनुभव लेना चाहते हैं तो सड़क, रेल और हवाई यात्रा में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऊटी के सबसे करीब कोयम्बटूर शहर है। अगर ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो कोयम्बटूर और मेट्टुपालयम नजदीक रेलवे स्टेशन हैं। हवाई सफर के जरिए इस यात्रा पर आना चाहते हैं तो आपको कोयम्बटूर एयरपोर्ट से आना होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।