फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Vishwakarma Puja 2023 Most Famous Vishwakarma Temples in India Know History and Location

Vishwakarma Puja 2023: दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में हैं सबसे प्रसिद्ध विश्वकर्मा मंदिर, खास है इनका इतिहास

Sat, 16 Sep 2023 02:07 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 16 Sep 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Puja 2023 Most Famous Vishwakarma Temples in India Know History and Location
Vishwakarma Puja - फोटो : Amarujala

Vishwakarma Puja 2023: हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा की जाएगी। हिंदू धर्म में इसका अधिक महत्व है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है। इसलिए इस जयंती पर सभी मशीनों और औजारों की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के शिल्पकार के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन हम सभी के लिए बहुत खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप विश्वकर्मा मंदिर भी घूमने जा सकते हैं। हमारे देश में कई विश्वकर्मा मंदिर हैं। आप चाहें तो, वहां जाकर भी उनकी पूजा कर सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपको दिल्ली एनसीआर से लेकर मुंबई समेत अन्य राज्यों के प्रमुख विश्वकर्मा मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं। 

विज्ञापन

बिहार के मंदिर जा सकते हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले में एक प्राचीन मंदिर है, जिसका निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने किया था। औरंगाबाद का यह मंदिर कई कारणों से खास है। यह मंदिर करीब सौ फीट ऊंचा है, जहां स्थापत्य और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है। आप चाहें को यहां दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के पहाड़गंज में

यूं तो राजधानी दिल्ली में कई विश्वकर्मा मंदिर हैं। हालांकि, पहाड़गंज में स्थित विश्वकर्मा मंदिर अधिक लोकप्रिय है। यह एक प्राचीन मंदिर है। आप विश्वकर्मा पूजा के लिए इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। कहा जाता है कि, इस मंदिर की नींव पांडवों ने रखी थी।

विज्ञापन

मुंबई के मीरा रोड पर है मंदिर

मुंबई के मीरा रोड पर एक विश्वकर्मा मंदिर है। दूसरा मुंबई के खैराने में स्थित है। यहां कई विश्वकर्मा मंदिर आपको मिल जाएंगे। यह सभी बहुत सुंदर और खास मंदिर है। आप चाहें तो कांदिवली वाले विश्वकर्मा मंदिर भी जा सकते हैं। यह बहुत खूबसूरत मंदिर है। 

जोधपुर जा सकते हैं

जोधपुर में एक पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर है। यह जोधपुर के दांगियावास में है। खास बात ये है कि, इस मंदिर को विश्वकर्मा समाज के लोग चलाते हैं यही लोग दिल्ली के विश्वकर्मा मंदिर का संचालन भी करते हैं। आप चाहें तो, विश्वकर्मा पूजा के दिन यहां परिवार के साथ दर्शन करने आ सकते हैं।

मध्य प्रदेश में हैं विश्वकर्मा मंदिर

मध्य प्रदेश में भी एक विश्वकर्मा मंदिर है। विश्वकर्मा कमेटी इसका संचालन करती है। यह यहां का सबसे मशहूर विश्वकर्मा मंदिर है। आप विश्वकर्मा पूजा के दिन यहां दर्शन करने आ सकते है। इस मंदिर में दूर दूर से लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed