फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Unique Raksha Bandhan Traditions Across India mein raksha bandhan kaise manate hain

Raksha Bandhan 2025: हर राज्य की राखी है खास! जानिए भारत की 7 अनोखी रक्षाबंधन की परंपराएं

Fri, 08 Aug 2025 07:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 08 Aug 2025 07:47 PM IST
सार

Raksha Bandhan Traditions Across India: भले ही राखी का पर्व मनाने की परंपरा अलग हो लेकिन भाव एक ही होता है, प्रेम और सुरक्षा। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के कुछ ऐसे यूनिक ट्रेडिशन्स, जो हर राज्य को खास बनाते हैं।

विज्ञापन
Unique Raksha Bandhan Traditions Across India mein raksha bandhan kaise manate hain
रक्षाबंधन - फोटो : Adobe

विस्तार

Raksha Bandhan Traditions Across India: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, भाई-बहन के रिश्ते का सबसे प्यारा उत्सव है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला यह पर्व भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। कहीं सैनिकों को राखी बांधी जाती है, तो कहीं बहनें पेड़ों या नदियों को भी राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेती हैं। भले ही इस पर्व को मनाने की परंपरा अलग हो लेकिन भाव एक ही होता है, प्रेम और सुरक्षा। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के कुछ ऐसे यूनिक ट्रेडिशन्स, जो हर राज्य को खास बनाते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान का रक्षाबंधन

राजस्थान में पेड़ों को राखी और राजतिलक की परंपरा है। यहां बहनें भाइयों के साथ-साथ वृक्षों को भी राखी बांधती हैं और पर्यावरण रक्षा की कसम लेती हैं। कुछ जगहों पर भाइयों को "राजा" मानकर उनका राजतिलक किया जाता है।
विज्ञापन



महाराष्ट्र की राखी

यह नाराली पूर्णिमा और कोली रक्षाबंधन के तौर पर मनाई जाती है। यह दिन समुद्र देवता की पूजा के लिए भी जाना जाता है। कोली समुदाय की महिलाएं मछुआरे भाइयों को राखी बांधती हैं और समुद्र में नारियल अर्पित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश का रक्षाबंधन

 भाई को राखी बांधने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बहनें सैनिकों और पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधती हैं। यहां की बच्चियां और महिलाएं रक्षाबंधन पर देश के रक्षकों जैसे पुलिस और सेना के जवानों को राखी बांधती हैं और उनका आभार जताती हैं।


झारखंड और छत्तीसगढ़ की राखी

आदिवासी संस्कृति में यह भाई-बहन का अनोखा त्योहार है।आदिवासी समाज में राखी का अपना ही अंदाज है, वे राखी को सिर्फ भाई-बहन तक सीमित न रखकर पूरे समाज और समुदाय की सुरक्षा की भावना से जोड़ते हैं।



उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड में देवताओं को रक्षा सूत्र बांधते हैं। यहां पंडित रक्षाबंधन पर श्रावणी संस्कार करते हैं, जिसमें यजमान को रक्षा सूत्र बांधा जाता है। यहां यह पर्व धार्मिकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed