फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   travel blogger Eva zu Beck in an island due to lockdown chose to stay stuck there

2 महीने से आईलैंड में फंसी है ट्रैवल ब्लाॅगर ईवा, सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं अनुभव

Sun, 24 May 2020 03:38 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 24 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
travel blogger Eva zu Beck in an island due to lockdown chose to stay stuck there
eva zu beck - फोटो : instagram

आमतौर पर वैकेशन के लिए आइलैंड्स लोगों की पहली पसंद होती है। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वो अपने दोस्तों या परिवार के साथ ऐसी खूबसूरत जगह पर जाए और वहां पर कुछ समय बिताए। पर आप सोचिए यदि आपको वहां दो महीने से भी ज्यादा समय तक रहना पड़ जाए और आपको इस बात का भी पता न हो कि घर कब जाएंगे? आप कल्पना किजिए उस समय आपको कैसा अनुभव होगा....

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देशों में लॅाकडाउन चल रहा है, जिस वजह से कई लोग अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं और अपने घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय पोलैंड की एक ट्रैवल ब्लॅागर ईवा पिछले दो महीने से यमन के सोकोत्रा द्वीप में फंसी हैं। वे वहां फंसे होने के अपने अनुभव को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने 4.5 लाख फॉलोअर्स के साथ साझा कर रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में सुर्खियों में हैं ईवा

  • ईवा अपने इंस्टाग्राम अकांउट से फोटो साझा कर रही हैं, जिनसे ये पता चलता है कि वो इन दिनों आइलैंड के तट के पास रह रही हैं। इन फोटों के माध्यम से ईवा इन दिनों खुब सूर्खियां बटोर रही हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कुछ ऐसा है ईवा का लाइफस्टाइल

  • आजकल ईवा यमन के सोकोत्रा द्वीप में रह रही हैं। वहां पर उन्होंने कमरा किराए पर लिया हुआ है और खाने के लिए मछलियां पकड़ रही हैं। देखा जाए तो इस समय ईवा पूरी तरह से वहां के लोगों पर निर्भर हैं। 


 

यहां रुकना ही सुरक्षित विकल्प

  • 11 मार्च को ईवा इस द्वीप में पहुंच गई थी। इसके कुछ दिनों बाद कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अधिकांश देशों ने लॅाकडाउन करना शुरू कर दिया था। इस द्वीप ने भी 15 मार्च को बाहर से आने वालों लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी और आए हुए यात्रियों से तुरंत अपने-अपने देश लौट जाने को कहा। ईवा ने इस द्वीप पर रुकना ही सुरक्षित समझा क्योंकि उस समय यहां पर कोरोना का कोई भी मामला नहीं था। परंतु अब यहां भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

ईवा वहां के बच्चों के साथ बीता रही हैं समय

  • ईवा ने एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ बच्चियां रोज शाम को उनसे मिलने आती हैं और बॅालीवुड गानों पर डांस करती हैं। इन बच्चों को हल्की-फुल्की हिंदी बोलनी भी आती है। ये लड़कियां कभी ऐश्वर्या राय के गीतों पर डांस करती हैं तो कभी सोकोत्रा द्वीप के गीत गाती हैं। ईवा कहती हैं जब ये लड़कियां मुझसे डांस करने के लिए बोलती हैं तो मैं इनसे कहती हूं आप लोग मुझे डांस सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed