फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Traffic reduces 90 percent in all main cities worldwide, tourism industry destroyed

विश्व के प्रमुख शहरों में 90 फीसदी तक थमा यातायात, पर्यटन उद्योग पर 'फुल लॉकडाउन'

Fri, 17 Apr 2020 09:53 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic reduces 90 percent in all main cities worldwide, tourism industry destroyed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इससे पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। खासकर स्विटजरलैंड, इटली जैसे उन देशों का और भी बुरा हाल है, जहां पर्यटन उद्योग ही अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में भी ऐसे ही हालात हैं कि जो जहां हैं, वहीं रह रहे हैं। किसी भी तरह की यात्रा पर रोक है। केवल जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए ही वाहन चल रहे हैं। 

विज्ञापन


दुनिया के प्रमुख देशों में लगाए गए लॉकडाउन से अधिकतर शहरों में यातायात 60 से 90 फीसदी तक थम गया है। यह दावा एपल ने मंगलवार को नई लॉन्च की गई वेबसाइट के जरिएं किया। इसके लिए उसने लोगों से जुटाए डाटा को आधार बनाया।
विज्ञापन


एपल के अनुसार वेबसाइट ने प्रमुख शहरों में लोगों के आवागमन का आकलन करके आंकड़े तैयार किए हैं। इसके लिए एपल-मैप्स की मदद लेने वाले लोगों के डाटा को उपयोग किया गया। वहीं निजता के अधिकारों का समर्थन करने वाले जानकारों ने उसकी इस प्रणाली का कड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Traffic reduces 90 percent in all main cities worldwide, tourism industry destroyed
हांगकांग
कहां कितना असर
  • हांगकांग में जनवरी के दूसरे पखवाड़े से यातायात 60 फीसदी कम हुआ
  • सियोल में भी यातायात के यही हालात हैं
  • रोम और लंदन में मार्च के शुरुआत से 90 फीसदी गिरावट आ चुकी
  • न्यूयॉर्क सिटी में मार्च से ही 80 फीसदी यातायात घटा
  • सिडनी में भी मार्च से गिरावट आई
सिंगापुर में जनवरी के बाद तो ज्यादा गिरावट नहीं थी, लेकिन अप्रैल में यातायात तेजी से कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed