फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इससे पहले कि आप 30 साल के हो जाएं, जरूर घूम लें ये 10 शानदार जगहें

Sat, 11 Jan 2020 06:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
top ten places to visit before you turn 30
Travel with Friends - फोटो : Pixabay

युवावस्था यानी जवानी के दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। यही समय होता है कि अपने मन की कर ली जाए। जिंदगी को भरपूर जिया जाए। एक-एक पल का आनंद लिया जाए। काम के लिए तो पूरी जिंदगी बची होती है, लेकिन काम के बीच समय निकाल कर दोस्तों संग यात्राएं कर लेना जरूरी होता है। आजकल के खानपान और जीवनशैली के अनुसार आज की पीढ़ी की औसत आयु 60 से 70 साल मान ली जाए तो 30 के बाद उम्र ढलान की ओर जाने लगती है। आज हम आपको ऐसी 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको 30 साल का होने से पहले जरूर घूम लेनी चाहिए।

top ten places to visit before you turn 30
ताज पर देसी-विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आगरा
युवावस्था में प्रेम एक खूबसूरत अनुभव होता है और प्रेम करने वाले युवाओं के लिए आगरा घूमने की एक बेहतर जगह हो सकती है। आगरा के ताजमहल को सच्चे प्यार की एक खूबसूरत मिसाल माना जाता है। ताजमहल के अलावा यहां आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, अकबर का मकबरा, गुरु का ताल, मोती मस्जिद, दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट, सिकंदरा और कांच महल आदि घूमने के लिए शानदार जगहें हैं।

top ten places to visit before you turn 30
laddakh

लद्दाख
अगर आप अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर हो गए हैं तो लद्दाख घूमना एक अच्छा विकल्प होगा। घूमने के शौकीन लोगों के लिए लद्दाख बहुत शानदार टूरिस्ट प्लेस है। लद्दाख की जंस्कार वैली, खरदुंग-ला पास, हेमिस नेशनल पार्क और स्पीतुक गोम्पा जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top ten places to visit before you turn 30
Sea Beach - फोटो : Pixabay

अंडमान निकोबार
रोमांच पसंद करने वाले युवाओं के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग आदि का भरपूर मजा ले सकते है। इसके अलावा घूमने के लिए यहां राधानगर बीच, सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक, महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय पार्क आदि आकर्षण का केंद्र है।

विज्ञापन
top ten places to visit before you turn 30
dal lake - फोटो : AMAR UJALA

श्रीनगर
श्रीनगर जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट(हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है।  श्रीनगर के चिनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां घूमने को शालीमार बाग, निशात बाग, जामा मस्जिद, जैन-उल-अबिदीन की कब्र, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद जैसी जगहें शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed