युवावस्था यानी जवानी के दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। यही समय होता है कि अपने मन की कर ली जाए। जिंदगी को भरपूर जिया जाए। एक-एक पल का आनंद लिया जाए। काम के लिए तो पूरी जिंदगी बची होती है, लेकिन काम के बीच समय निकाल कर दोस्तों संग यात्राएं कर लेना जरूरी होता है। आजकल के खानपान और जीवनशैली के अनुसार आज की पीढ़ी की औसत आयु 60 से 70 साल मान ली जाए तो 30 के बाद उम्र ढलान की ओर जाने लगती है। आज हम आपको ऐसी 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको 30 साल का होने से पहले जरूर घूम लेनी चाहिए।
इससे पहले कि आप 30 साल के हो जाएं, जरूर घूम लें ये 10 शानदार जगहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा
युवावस्था में प्रेम एक खूबसूरत अनुभव होता है और प्रेम करने वाले युवाओं के लिए आगरा घूमने की एक बेहतर जगह हो सकती है। आगरा के ताजमहल को सच्चे प्यार की एक खूबसूरत मिसाल माना जाता है। ताजमहल के अलावा यहां आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, अकबर का मकबरा, गुरु का ताल, मोती मस्जिद, दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट, सिकंदरा और कांच महल आदि घूमने के लिए शानदार जगहें हैं।
लद्दाख
अगर आप अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर हो गए हैं तो लद्दाख घूमना एक अच्छा विकल्प होगा। घूमने के शौकीन लोगों के लिए लद्दाख बहुत शानदार टूरिस्ट प्लेस है। लद्दाख की जंस्कार वैली, खरदुंग-ला पास, हेमिस नेशनल पार्क और स्पीतुक गोम्पा जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतरीन हैं।
अंडमान निकोबार
रोमांच पसंद करने वाले युवाओं के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग आदि का भरपूर मजा ले सकते है। इसके अलावा घूमने के लिए यहां राधानगर बीच, सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक, महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय पार्क आदि आकर्षण का केंद्र है।
श्रीनगर
श्रीनगर जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट(हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां घूमने को शालीमार बाग, निशात बाग, जामा मस्जिद, जैन-उल-अबिदीन की कब्र, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद जैसी जगहें शामिल हैं।