फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   top five tourist attraction place in bihar

ये हैं बिहार के 5 बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, घूमने का प्लान है तो एक बार यहां जरूर आएं

Wed, 21 Nov 2018 12:30 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
top five tourist attraction place in bihar
bihar tourist - फोटो : social media

बात जब भी घूमने की होती है तो लोग अक्सर कश्मीर से कन्याकुमारी तक के नाम ले लेते हैं तो कुछ साउथ घूमने की सलाह देने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं बिहार में भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। छुट्टियों पर जाने का प्लान बन रहा हो तो शायद ही किसी को बिहार का नाम याद भी आता होगा, तो चलिए आपके इस भ्रम को दूर किए देते हैं कि बिहार में घूमने लायक कुछ खास नहीं है, आपको बताते हैं बिहार की कुछ ऐसी खास जगह के बारे में जो यकीनन आपकी छुट्टियों का मजा दोगुना कर देगी।  

विज्ञापन

top five tourist attraction place in bihar
प्राचीन समय में यहां लोग दूर-दूर से शिक्षा ग्रहण करने आते थे - फोटो : social media

नालंदा विश्वविद्यालय
सबसे पहले आपको रूबरू करवाते हैं बिहार में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय से जहां प्राचीन समय में लोग दूर-दूर से शिक्षा ग्रहण करने आते थे। बता दें, इसकी स्थापना गुप्त वंश के शासक कुमार गुप्त द्वारा कि गई थी। इसके अलावा यही वो जगह है जहां सम्राट अशोक ने सबसे ज्यादा मठ और मंदिरों का निर्माण करवाया था। इसकी इमारत में खास बात यह देखने को मिलती है कि इसे लाल पत्थर से बनवाया गया है जिसे देखने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। लोगों की मानें तो महात्मा बुद्ध भी यहां शिक्षा लेने आते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

top five tourist attraction place in bihar
बिहार में धर्म नगरी नाम से प्रसिद्ध गया - फोटो : social media

गया
बिहार में धर्म नगरी नाम से प्रसिद्ध गया बिहार के दूसरे सबसे बड़े शहर का नाम है। खासतौर पर इस शहर में सबसे ज्यादा विष्णु मंदिर का बहुत बड़ा महत्व है। बताया जाता है इस मंदिर में भगवान विष्णु के पांव हैं। फाल्गुन नदी के तट पर बसे इस शहर में लोग पिंड दान करने आते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा करने से मरने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। इसके अलावा यह स्थान पर्यटन के लिए काफी मशहूर है। कहा जाता है भगवान बुद्ध यहां लंबे समय तक रुके रहे,जिस वजह से इसका नाम बोध गया रखा गया।

विज्ञापन

top five tourist attraction place in bihar
bihar tourist - फोटो : social media

राजगृह
राजगृह को बिहार की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी के रुप में पहचाना जाता है। आपको बता दें, वक्त के साथ राजगृह का नाम राजगीर के नाम में बदल गया। यहां कि हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती है। तो वहीं हिन्दु और बोध धर्म के लोग यहां आकर खुद को धन्य मानते हैं। खास बात यह है कि यहां एक गर्म कुंड भी मौजूद है जहां स्नान करने के बाद लोग खुद को पवित्र समझते हैं।

top five tourist attraction place in bihar
bihar tourist - फोटो : social media

मुंगेर
बिहार में स्थित मुंगेर को ऐतिहासिक नगरी कहा जाता  है। यहां आज भी पहले के बने हुए पुराने जमाने के किले मौजूद हैं।इन किलों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां दिखाई देने वाली पहाड़ियों के ऊपर कई भव्य किले बने हुए हैं जो इस शहर की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। यहांं आकर अगर आप प्रकृतिक दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो आप यहां की कृष्ण वाटिका सबसे अच्छी जगह है। इस वाटिका के अंदर दो लंबी सुरंग हैं जिन्हें प्रचीन समय मेें बनाया गया था। 

top five tourist attraction place in bihar
bihar tourist - फोटो : social media

वैशाली
वैशाली बिहार राज्य का एक ऐसा शहर है जिसका नाम महाभारत काल के राजा विशाल के नाम पर रखा गया था। यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम जनवरी,फरवरी,मार्च ,अप्रैल का माना जाता है। इस छोटे से गांव में लोग सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए स्तंभ और स्तूपों को देखने के लिए आते हैं। बता दें यहां का विशाल शांति स्तूप पूरे विश्व में विख्यात है। कहा जाता है भगवान बुद्ध यहां पर लंबे समय तक रूके थे। यहां एक स्थान ऐसा भी है जहां भगवान बुद्ध बारिश के मौसम का आनंद उठाया करते थे। इसके अलावा वैशाली में एक ऐसा झील है जिसके पानी को प्राचीन  समय में पवित्र माना जाता था। हालांकि आज यहां आने वाले लोग इस पानी को दूर से ही प्रणाम करके चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed